{"_id":"694c2a3c6489ff72fe00af08","slug":"rewari-station-will-have-5-lifts-and-4-escalators-and-a-12-meter-wide-footbridge-rewari-news-c-198-1-fth1001-230945-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ मूंगफली के दामों में 10 प्रतिशत का इजाफा, जमकर हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ मूंगफली के दामों में 10 प्रतिशत का इजाफा, जमकर हो रही खरीदारी
विज्ञापन
बावल मार्ग पर मूंगफली खरीदते लोग। संवाद
रेवाड़ी। जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही मूंगफली की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मूंगफली अब 120 से 140 रुपये किलो के रेट पर बिक रही है।
शहर के मुख्य बाजार, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, धारूहेड़ा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र पर भट्ठी की तपिश के साथ मूंगफली की दुकानें सजी हुई हैं जहां लोग गर्मागर्म मूंगफली का आनंद ले रहे हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि सर्दियों में मूंगफली की मांग सबसे अधिक होती है। खासकर मुरादाबाद से मूंगफली की आवक अधिक रहती है। मौसम के चलते लोग शाम के समय भट्ठी के पास मूंगफली खरीदने और गर्मागर्म खाने के लिए बड़ी संख्या में बाजारों का रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह के मुकाबले मूंगफली के दाम में लगभग 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके पीछे मुख्य कारण ठंड के बढ़ते मौसम में मांग में तेजी और परिवहन लागत का बढ़ना बताया जा रहा है।
-- -- -- -- --
सर्दियों में मूंगफली की बढ़ी बिक्री
महराणा प्रताप चौक के समीप मूंगफली की दुकान लगाने वाले यूसुफ ने बताया कि पिछले दो साल से वे रेवाड़ी में मूंगफली और गजक की बिक्री कर रहे हैं। इस बार बिक्री अच्छी चल रही है और ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस समय मूंगफली 120 से 140 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है, जबकि भुनी हुई मूंगफली की छोटी पुड़ियां 15 से 25 रुपये में उपलब्ध हैं। पूरे सीजन में यूसुफ 10 क्विंटल मूंगफली बेचते हैं। बावल रोड के पास दुकान चलाने वाले वशीम ने बताया कि व्यापारियों को माल महंगा मिल रहा है और वे राजस्थान से माले लेकर आते हैं।