{"_id":"62eff5f743e19806c0100855","slug":"rewari-s-road-dedicated-to-har-ghar-tiranga-campaign-rewari-news-rtk654566140","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर घर तिरंगा’ अभियान को समर्पित रही रेवाड़ी की राहगीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को समर्पित रही रेवाड़ी की राहगीरी
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी में भाग लेते उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग व अन्य अधिकारी ।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय पर रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेजांगला पार्क के सामने मंच सजा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेल स्पर्धाओं के डेमो भी दिए गए। इसमें डीसी अशोक कुमार गर्ग व कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिले के लोगों को अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अभियान में सक्रिय सहभागिता के साथ ही हमें नई ऊर्जा व सकारात्मक संदेश राहगीरी के माध्यम से मिल रहा है। इसका उद्देश्य जन मानस में जागरूकता का संचार करते हुए लोगों को अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का संदेश दे रहा है। डीसी ने कहा कि आज की यह राहगीरी कार्यक्रम अभियान थीम पर है, जिसमें युवा शक्ति को देश प्रेम से ओतप्रोत होकर सांस्कृतिक विधा के साथ ही खेल स्पर्धाओं में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित हो रहे राष्ट्र मंडल खेलों में भारत के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण प्रदान किया है। यही कारण है पदकों की झड़ी हमारे खिलाड़ी निरन्तर लगा रहे हैं। उन्होंने जिला के लोगों को आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में आहुति डालने के लिए अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
इस दौरान एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, अतिरिक्त सीईओ जय प्रकाश, डीएसपी अमित भाटिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डिप्टी डीईओ खुशीराम, डीएफएसओ अमित शेखावत, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, नगर परिषद ईओ अभे सिंह यादव, सीएसआई संदीप कुमार, कोच चरण सिंह, मनोज कुमार, रमेश वशिष्ठ व सतीश मस्तान सहित रेवाड़ी जिला के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
आजादी अमृत महोत्सव युवा शक्ति को गौरवमयी इतिहास का ज्ञान कराने के लिए : लक्ष्मण यादव
कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में आधारभूत ढांचागत विकास के साथ ही सामाजिक सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव गरिमामयी ढंग से मना रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति का एक अटूट संगम है। ऐसे में जिला ही नहीं पूरा राष्ट्र 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों को तिरंगा से शोभायमान करते हुए आजादी अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाएं।
आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया व विद्यार्थियों की रही शानदार प्रस्तुति
राहगीरी कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को फोकस रखते हुए सांस्कृतिक मंच सजा। इसमें विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने आजादी अमृत महोत्सव के मद्देनजर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। मिमिक्री सहित देशभक्ति गीतों को गुनगुना कर प्रदीप जैलपुरिया ने राहगीरी में सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हरियाणवी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। योगासन के साथ ही जूडो, हॉकी, रस्साकशी, वॉलीबाल, तलवारबाजी, मुक्केबाजी, फुटबॉल आदि खेल गतिविधियों में युवाओं ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। ट्रैफिक ताऊ भी राहगीरी में अहम रहा और मंच से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने के साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।