{"_id":"671ff142f9c4e33872044974","slug":"rewari-roadways-bus-drivers-are-afraid-of-driving-buses-in-rajasthan-rewari-news-c-198-1-rew1001-211051-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजस्थान में बस चलाने से डर रहे रेवाड़ी रोडवेज बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजस्थान में बस चलाने से डर रहे रेवाड़ी रोडवेज बस चालक
Tue, 29 Oct 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटती राजस्थान पुलिस। स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी और राजस्थान रोडवेज की बस के कंडक्टर के बीच किराये को लेकर हुई बहस ने दो राज्यों की रोडवेज और पुलिस के बीच विवाद का रूप ले लिया है।
राजस्थान और हरियाणा पुलिस एक दूसरे के राज्यों की बसों के चालान काटने में लगी हैं। रेवाड़ी की दो बसों के चालान हो चुके हैं। वहीं रेवाड़ी से राजस्थान के विभिन्न जिलों में 15 रोडवेज की बसें रोजाना आती-जाती हैं। अभी जो चालक राजस्थान में बस लेकर जा रहे हैं, उन्हें डर लगा रहता है कि पुलिस उनका चालान ना कर दे।
चालकों ने कागज तो अपने पूरे रखे हुए हैं, फिर भी चालान कटने का डर बना रहता है। माहौल बिल्कुल बदल चुका है। रेवाड़ी से राजस्थान की दूरी ज्यादा नहीं है। ऐसे में बसों को राजस्थान में प्रवेश करने में भी कुछ समय ही लगता है। पूरे मामले में समस्या यह है कि यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। बीच रास्ते में रोककर राजस्थान पुलिस देर तक बस को रोककर चेकिंग करती है। आरोप है कि कोई न कोई कमी निकाल ही देती है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन
फिलहाल जब तक दोनों राज्यों में विवाद नहीं सुलझ जाता तब तक स्थिति इसी प्रकार से बनी रहेगी। अधिकारियों की तरफ से मामला मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाएगा।
चालान काटने की शुरुआत पहले हरियाणा पुलिस ने की
चालान काटने की शुरुआत पहले हरियाणा पुलिस ने की थी। वहीं अब राजस्थान पुलिस भी इस मामले में पीछे नहीं है। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बसों के 90 चालान काट दिए हैं। यदि जल्द ही इस मामले में आलाधिकारियों ने इस मामले में दखल नहीं दिया तो यह विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है। राजस्थान के जयपुर में हरियाणा रोडवेज के 86 बसों के चालान कटे हैं। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 50 से ज्यादा बसों के चालान काटे थे। राजस्थान रोडवेज का दावा है कि पिछले तीन दिनों में 90 से ज्यादा बसों के चालान हरियाणा पुलिस काट चुकी है। यह चालान ओवरस्पीड, सीट बेल्ट न लगाना, ड्राइवर का वर्दी न पहनना जैसी कमियों को लेकर काटे जा रहे हैं।
इस वजह से दोनों राज्यों में बढ़ा है विवाद
बता दें कि हाल ही में राजस्थान रोडवेज की बस में हरियाणा पुलिस की एक महिला सिपाही सफर कर रही थी। जब कंडक्टर ने उससे टिकट लेने को कहा तो सिपाही ने ये कहते हुए टिकट लेने से मना कर दिया कि वह पुलिस स्टॉफ है, उसका टिकट नहीं लगेगा। इसके बाद कंडक्टर ने बस को रुकवा दिया। महिला सिपाही और कंडक्टर की बातचीत का वीडियो किसी ने बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहालवीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। इसके बाद हरियाणा पुलिस एक्शन में आई और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर राजस्थान रोडवेज की 50 से ज्यादा बसों के चालान काट दिए। फिर राजस्थान पुलिस ने भी हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटना शुरू कर दिया है।
वर्जन:
कोई न कोई कमी निकालकर राजस्थान पुलिस बसों का चालान कर सकती है, जोकि उचित नहीं है। जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक चालान कटने का डर बना रहेगा। उम्मीद है कि जल्द ही बातचीत कर समाधान सरकार की तरफ से निकाला जाएगा। इसके लिए अभी बातचीत चल रही है।-राजपाल यादव, प्रधान, हरियाणा रोडवेज यूनियन रेवाड़ी
-- -
मामला संज्ञान में है। इसे उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। मुख्यालय की तरफ से क्या बातचीत होती है, उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।