{"_id":"5fa598408ebc3e9b85057d62","slug":"rewari-police-takes-action-at-three-places-after-death-in-sonepat-after-drinking-poisonous-liquor-rewari-news-rtk5817540131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में जहरीली शराब पीने पर मौतों के बाद रेवाड़ी पुलिस ने की तीन जगह की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में जहरीली शराब पीने पर मौतों के बाद रेवाड़ी पुलिस ने की तीन जगह की कार्रवाई
विज्ञापन
सोनीपत में जहरीली शराब सेवन से लगातार हो रही मौत के के बाद जिला पुलिस ने भी अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 437 बोतल अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले में शाम होते ही प्रत्येक चौक-चौराहों पर अवैध शराब का धंधा शुरू को जाता है। अवैध शराब के सेवन पर अंकुश के लिए कार्रवाई बेहद जरूरी है।
-खोल पुलिस ने की 20 पेटी शराब बरामद
थाना खोल पुलिस नेअवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बुलेरो गाड़ी सहितगिरफ्तार करके उसके कब्जा से 20 पेटी (240 बोतल) अवैध शराब बरामद की। आरोपी की पहचान खांदवा राजस्थान निवासी जयसिंह के रूप में हुई। आरोपी बुलेरो गाड़ी में शराब भरकर नांगलजमालपुर की तरफ से पाड़ला नारनौल-रेवाड़ी रोड की तरफ जा रहा था। गाड़ी की जांच करने पर उसमे 20 पेटी (240 बोतल) अवैध शराब बरामद हुई।
-सीआइए ने दो को शराब के साथ पकड़ा
सीआइए रेवाड़ी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 71 बोतल अवैध शराब बरामद की है।जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को दो अलग-अलग जगह पर अवैध शराब बेचने बारे सुचनामिलने पर कार्रवाई की गई। आरोपियों भीम बस्ती निवासी परमजीत उर्फ पिंटू व मोहल्लाखाशापुरा निवासी मोनु को काबू कर 33 बोतल, 2 पव्वे व 37 बोतल2 पव्वे अवैध शराब बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में अलग अलगअभियोग दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
-मॉडल टाऊन पुलिस ने बरामद की 43 बोतलथाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैधशराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकेकब्जे से 43 बोतल 2 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों में जैतड़ावास निवासी दीपक व गुजरीवास निवासी महेंद्र को काबू करके उनके कब्जे 27 बोतल 2 पव्वे व 16 बोतलअवैध शराब बरामद की हैं।पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।