फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari police action, one accused arrested within two hours in the case of demanding extortion from a shopkeep

Haryana: रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई, दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी दो घंटे में गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 05:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

रेवाड़ी के थाना रामपुरा पुलिस ने मकान से मोबाइल चोरी करके यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 34 हजार रुपये गायब करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला बांका के गांव विरानपुर हाल मद्रास होटल शालीमार बाग दिल्ली निवासी अजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Rewari police action, one accused arrested within two hours in the case of demanding extortion from a shopkeep
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बावल थाना बावल पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला आनंद नगर बावल निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


बावल के पंजाबी मौहल्ला निवासी राजन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बावल के सर छोटू राम चौक के नजदीक मोबाइल की दुकान है। 7 दिसम्बर को मोहल्ला आनंद नगर बावल निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूपी व उसका साथी मोनू गुर्जर उसकी दुकान पर आकर पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर एक ने लकड़ी का डंडा मारकर उसकी दुकान का शीशा तोड़ दिया। दोनों उसे रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे और काउंटर पर रखा मोबाइल का सामान उठाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन


मोबाइल चोरी करके यूपीआई से की 34 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन
रेवाड़ी के थाना रामपुरा पुलिस ने मकान से मोबाइल चोरी करके यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 34 हजार रुपये गायब करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला बांका के गांव विरानपुर हाल मद्रास होटल शालीमार बाग दिल्ली निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 9 सितंबर को जिला फतेहाबाद के भुना के चंदन नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कई साल से रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर में किराये के कमरे में रह रहा है। गत 3 सितंबर की रात को उसने अपने मोबाइल फोन को कमरे में चार्जिंग पर लगाया हुआ था। जब वह सुबह उठा तो उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। उसके बैंक खाते से यूपीआई ट्रांजेक्शन करते हुए 33995 रुपये उड़ा दिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना रामपुरा में चोरी सहित विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed