{"_id":"6a40102f9a579ad8ea0c7842","slug":"rewari-players-won-4-medals-at-the-state-shooting-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-240946-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 4 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 4 पदक
Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हरियाणा स्टेट एवं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 10 मीटर सीनियर मास्टर वूमेन वर्ग में सुषमा यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर लगातार तीसरे वर्ष स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल करने की उपलब्धि दर्ज की। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में प्रियांशु यादव ने 386 अंक स्कोर कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा प्री स्टेट प्रतियोगिता में हितेश ने 25 मीटर सेंटर फायर इवेंट में 283 अंक लेकर स्वर्ण पदक और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर वर्ग में 280 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच के अनुसार अकादमी के 34 में से 31 खिलाड़ियों ने जोनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।