फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, vehicel cheque, challan

32 नाकाबंदी: 1686 वाहन चेक, 42 जब्त, 123 के चालान

Thu, 10 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
rewari news, vehicel cheque, challan
challan file image

विज्ञापन
रेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार रात को जिले भर में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। रात दस बजे शुरू अभियान के दौरान जिले में 32 अलग-अलग जगह नाकाबंदी की गई। थाना शहर, मॉडल टाउन, रामपुरा, सदर, खोल, कोसली, जाटुसाना, रोहडाई, धारूहेड़ा, कसौला, बावल व यातायात प्रभारी द्वारा नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 पैदल गश्त पार्टी, 20 राइडर और 40 पुलिस वाहनों में गश्त की गई। अभियान के दौरान कार और बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे पूछताछ के साथ कागजातों की जांच की गई। एसपी संगीता कालिया के आदेश पर रात भर में जिला पुलिस ने 1686 वाहन चेक किये गए हैं।


109 लोगों के पर्चा अजनबी जारी
 अभियान के तहत पुलिस ने रात दस से सुबह चार बजे तक 1686 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 123 वाहनों के चलान काटे और 42 वाहनों को कागज न होने पर जब्त किया गया। इसके अलावा 119 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया और 109 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किया गया। पुलिस ने 78 बोतल अवैध शराब सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed