फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, pension, salary, mla, eligible

पेंशन और सेलरी के हकदार नहीं हमारे 90 विधायक!

Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
rewari news, pension, salary, mla, eligible
पेंशन

विज्ञापन
रेवाड़ी जिले की सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें राज्य के 90 विधायकों को पेंशन व सेलरी का हकदार नहीं होने का दावा किया गया है। डाली याचिका में राज्यपाल, विधायकों समेत 95 लोगों को पार्टी बनाया गया है। मामले में सिविल कोर्ट ने आगामी तारीख 13 सितंबर लगाते हुए दस्ती सम्मन कर दिया है।


रेवाड़ी के नया गांव निवासी सतबीर सिंह ने मंगलवार को सिविल जज पवन कुमार की कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दावा किया कि  राज्य के सभी 90 विधायक सरकारी वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं को पाने के हकदार नहीं है। कारण बताते हुए कहा कि विधायक चंदा लेकर चुनाव लड़ते हैं। यह कोई नौकरी नहीं है, जिसके एवज में वेतन या पेंशन मिले। वहीं सतबीर सिंह यह भी दावा करते हैं कि पांच साल के वेतन से ज्यादा रुपये चुनाव में खर्च होता है। साथ ही डाली गई याचिका में जिक्र किया है कि जीते प्रत्याशी को वेतन व सुविधाएं मिलती हैं। जबकि लगभग उतना ही खर्च करने वाले हारे प्रत्याशी को कुछ नहीं मिलता।  ऐसे में यह सट्टे की तरह प्रतीत होता है। वहीं राज्यपाल, वित्तीय सचिव, चीफ सेक्रेट्री हरियाणा, स्पीकर विधान सभा को भी मामले में पार्टी बनाया गया है। मामले में याचिका स्वीकार करते हुए सिविल कोर्ट ने दस्ती सम्मन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed