फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, government, order

सरकार के आदेश से हड़कंप

Wed, 09 Nov 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
rewari news, government, order
एक हजार के नाेट

विज्ञापन
केंद्र सरकार के एकदम से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के आदेश के साथ आमजन में हड़कंप मच गया। सरकार की ओर से एकदम से लिए इस कदम से आमजन सकते हैं। हालांकि सरकार इस कदम को नकली करेंसी पर रोक लगाने के उद्देश्य से बता रही है।
केंद्र सरकार ने मंगलवार आधी रात के बाद के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगाने के आदेश दे दिए। इस आदेश के बाद आमजन की सामान्य गतिविधियां ही रुक गई। अभी सात तारीख निकलने के बाद लोगों की वेतन आया है। ऐसे में लोगों के पास अधिकांश 500 और 1000 रुपये के नोट हैं। इन नोटों के बाजार में नहीं चलने से आमजन का जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि आमजन की पैसों के लेनदेन का भी यही समय होता है।
विज्ञापन

 
खाता नहीं होने पर आएगी समस्या
सबसे बड़ी समस्या बैंक में खाता नहीं होने वाले लोगों को आएगी। दरअसल सरकार ने नोट बदलने की प्रक्रिया बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट्स के माध्यम से की है। लेकिन आज भी छोटे एवं मजदूर में ऐसे बहुत लोग हैं, जिनके बैंक में खाते नहीं है। उन लोगों को इससे बहुत समस्या आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस आदेश से सबसे बड़ा प्रभाव कालाधन रखने वालों को होगा। जिन लोगों ने घरों में कालाधन रखा हुआ है, उन लोगों को अब इन नोटों को बदलवाने के लिए बैंकों या पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ेगा। इससे वे आसानी से पकड़े जा सकते हैं।
इस निर्णय के बाद अब एक दिन में एटीएम से अधिकतम 2000 रुपये निकल सकेंगे। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति आकस्मिक रूप से अधिक पैेसे की जरूरत होगी तो उसे बड़ी समस्या आएगी।


सरकार के आदेश के अनुसार अब 500 और 1000 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे। एटीएम से भी एक दिन में 2000 रुपये से अधिक नहीं निकाले जा सकेंगे। लोग अपनी 500 और 1000 रुपये की करेंसी अपने अकाउंट में जमा करा सकते हैं।
नरपाल यादव, लीड बैंक मैनेजर, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed