फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, eight lakh crore, demonetization, scam, naveen jaihind

आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला है नोटबंदी : जयहिंद

Fri, 16 Dec 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rewari news, eight lakh crore, demonetization, scam, naveen jaihind
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला है। सरकार ने नोटबंदी की आड़ में अमीर लोगों के आठ लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं। वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में जयहिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से 50 दिन में नोटबंदी के बाद पनपी स्थिति सामान्य होने की बात कही थी। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक जनवरी को रोहतक के नए बस स्टैंड के समीप दोपहर एक बजे तिजोरी तोड़, भंडाफोड़ रैली आयोजित की जाएगी। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।
 
बीजेपी नेता कर रहे एजेंट का काम
जयहिंद ने कहा कि नोटबंदी के बाद पनपी स्थिति को लेकर बीजेपी नेता कालेधन को सफेद करने में एजेंट का काम कर रहे हैं। बैंकों के बाहर लाइन लगी है लेकिन वहां एक खिड़की भी खुली है। कोई भी अधिकारी या अमीर आदमी बैंक की लाइन में लगा नहीं दिखता। सरकार ने शादी वाले घरों में ढाई लाख रुपये देने की बात कही थी। प्रदेश में एक भी घर में शादी पर ढाई लाख रुपये नहंीं दिए गए। नोटबंदी से देश 20 साल पीछे चला गया है। उन्होंने चुटकी लेकर कहा कि जब अमेरिका जैसे विकसित देश में भी 40 प्रतिशत काम कैश से होता है तो ऐसी स्थिति में हमारे देश में कैशलेस काम कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

 
कहां से आ रहे करोड़ों के नए नोट
बादली विधायक अजेश यादव ने कहा कि एक तरफ तो लोग दो हजार के नए नोटों के लाइनों में लगे रहते हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता अपने बच्चों की शादी में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। हमने अपने कुछ लोगों को लाइनों में लगाकर मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए लेकिन लोग इतने उग्र हुए कि उन्हें वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को होने वाली रैली के लिए उन्होंने एक नंबर की दिया है। इस पर मिस्ड कॉल कर रैली को स्पोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed