फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, dumper, collapse, son, dead, mother, injured

डंपर की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

Fri, 08 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
rewari news, dumper, collapse, son, dead, mother, injured
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमरउजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में कोसली के कोसली-झज्जर मार्ग पर छव्वा गांव के समीप वीरवार सुबह डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद मां-बेटा काफी देर तक तड़पते रहे।

झज्जर के धारोली गांव निवासी प्रदीप (22) बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे अपनी मां बालादेेवी को दवा दिलाने के लिए बाइक पर बिठाकर कोसली की ओर जा रहा था। रेवाड़ी जिले के छव्वा गांव के समीप सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गए। वहीं डंपर चालक वहां से भाग निकला। सुबह सैर को जाने वाले कोसली गांव के संदीप और राजेश ने घायलों को देखा तो कोसली अस्पताल की एंबुलेंस बुलाने के फोन लगाया, लेकिन वहां कोई चालक नहीं था।  इसके बाद उन्होंने कोसली पुलिस को भी सूचित किया। वहां से भी समय रहते कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते उन्हें एक निजी वाहन की मदद से कोसली अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम उसके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


अस्पताल में भी नहीं मिला उपचार
आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर इलाज नहीं मिलने से बाला देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में उसे आनन-फानन में रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रेवाड़ी ले जाने के लिए भी अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस चालक तैयार नहीं हुआ तो परिजन भड़क गए। ऐसे में चिकित्सकों ने नाहड़ से एंबुलेंस मंगवाकर घायल महिला को रेवाड़ी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
दुर्घटना स्थल से कोसली पुलिस थाने की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। वहीं अस्पताल की दूरी महत 30 गज है। लेकिन सूचित करने के बाद भी डेढ़ घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। एक पुलिसकर्मी मौके पर तब पहुंचा जब घायल महिला को परिजन रेवाड़ी लेकर चले गए।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज
 कोसली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर की पहचान हो गई है।
नरेंद्र, थाना इंचार्ज, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed