फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari News,corona active case

जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत 89 नए केस आए

Mon, 16 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rewari News,corona active case
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण नहीं थम रहा है। एक बार फिर न केवल कोरोना पॉजिटिव के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सोमवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 45 हो गया है। मरने वाले दोनों व्यक्तियों की उम्र महज 44 साल थी। इस माह हर दूसरे दिन एक व्यक्ति की जान कोरोना से गई है। जबकि 89 नए कोरोना पॉजिटिव आए है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 104269 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9173 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8490 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 638 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 94667 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 429 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिलेभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं। 42 विभिन्न अस्पतालों में, एक कोविड केयर सेंटर में जबकि 595 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 89 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 77 रेवाड़ी शहर, 4 धारूहेड़ा, 3 स्पेशल जेल तथा एक-एक केस बधराना, खरसनकी, रामपुरी, हांसाका व कालाका से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को जिले से संबंधित 111 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं। इनमें से 56 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा, 8 खरखडा, 6 बावल, 5 जाटूसाना, 3 खलियावास, 2-2 कोसली, डीसी ऑफिस, खोरी, बेरली कलां तथा एक-एक बिठवाना, डहीना, ढालियावास, ढोहकी, हुसैनपुर, जाडरा, लिसाना, मालियावास, नयागांव, निखरी, रतनथल, कुंडल व डूंगरवास से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed