फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari News,corona active case

शहर निवासी 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता सहित दो कोरोना संक्रमितों ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 12 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rewari News,corona active case
कोरोना से संक्रमित शहर के बल्लूवाड़ा निवासी 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता व धारूहेड़ा निवासी 83 साल की महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो मौत के साथ अब जिले में कोविड संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 43 पर पहुंच गई है। वहीं, वीरवार को मिले 92 नए मरीजों के संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता हुआ 8847 हो गया है। त्योहारी सीजन में यदि लोगों ने सतर्कता नहीं दिखाई तो लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसकी आशंका स्वास्थ्य विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार तक कुल 102646 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8847 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8033 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। 771 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 92888 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 911 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 43 मरीज विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 728 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में मिले 32 संक्रमित मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 92 नये मरीजों में से 32 धारूहेड़ा, 14 रेवाड़ी, 10 डाबडी, 9 चिमनावास, 5 बावल, 3 बुडौली, 2-2 बास बिटौडी, जैनाबाद, डूंगरवास, मामडिया आसमपुर तथा एक-एक केस भालखी, ढालियावास, ढाणी सोभा, लाधूवास अहीर, सुरेहली, सीहा, जैतपुर, जोनावास, निखडी, कारौली व लूखी से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed