फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, congress, shkuntla, loss, chairmanship

कांग्रेस को झटका, शकुंतला ने गंवाई प्रधानी

Thu, 20 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
rewari news, congress, shkuntla, loss, chairmanship
प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में लंबे समय से चली आ रही जद्दोजहद के बाद बुधवार को आखिरकार नगर परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के सीधे दखल के बाद महज सवा घंटे में ही कांग्रेस की नप महिला प्रधान शकुंतला भांडोरिया के खिलाफ 21-3 से अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। 31 सीटों की नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के दौरान 24 पार्षद मौजूद रहे जबकि सात नदारद थे। कोरम के लिए जरूरी पार्षदों की संख्या 21 थी। वहीं चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिहाज से करीब साढ़े नौ बजे से ही पुलिस बल मौजूद रहा। पूरी चुनाव प्रक्रिया एसडीएम कुशल कटारिया की मौजूदगी में हुई। नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया ने इसे साजिश बताया जबकि विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने सच्चाई की जीत करार दिया है। अब चंडीगढ़ नगर निकाय को अविश्वास प्रस्ताव की रिपोर्ट भेजी जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

सुबह सवा दस बजे ही आ पहुंचे एसडीएम
अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के लिए बैठक का समय सुबह 11 बजे था। सुबह करीब 10 बजे नगर परिषद ईओ मनोज यादव अन्य स्टाफ के साथ सदन में पहुंच गए थे जबकि सवा 10 बजे एसडीएम कुशल कटारिया भी नप पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे से ही नगर परिषद के अंदर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पौने ग्यारह बजे के करीब डीएसपी मो. जमाल नगर परिषद पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


- महज एक पार्षद साथ लेकर पहुंची नप प्रधान
तय समय से ठीक एक मिनट पहले नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया नगर परिषद में दाखिल हुईं। उनके साथ वार्ड-18 के पार्षद भारत भारद्वाज उर्फ गुड्डू मौजूद थे। नप प्रधान चेकिंग कराने के बाद नप सभागार में जाकर बैठ गईं। इस दौरान लोगों में उनके खेमे के पार्षद उप प्रधान पवन बठला, अशोक राव और अन्य पार्षदों के साथ न आने की चर्चा रही। हालांकि पूरी प्रक्रिया के दौरान उप प्रधान पवन बठला समेत सात पार्षद पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के साथ आया 22 पार्षदों का खेमा
नप प्रधान आने के करीब दस मिनट बाद ही रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास 22 पार्षदों को साथ लेकर पहुंचे। कार में विधायक के अगल-बगल की सीट पर विनय यादव (जेलदार) और मनीष चराया थे। दोनों ही इनेलो से जुड़े पार्षद हैं। इसके अलावा कांग्रेस की महिला पार्षद अमृतकलां टिकानिया भी विपक्षी दल के 22 पार्षदों में शामिल थीं। इससे पहले भी विधायक कापड़ीवास धारूहेड़ा नपा में उप प्रधान को हटवाने और रेवाड़ी ब्लॉक समिति चुनाव में अपना हस्तक्षेप कर पासा पलट चुके हैं।

एक पार्षद पलटा फिर भी पूरा हुआ कोरम
अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोट डालने के बाद जब रिजल्ट आया तो परिणाम 21-3 था। विधायक 22 पार्षदों को साथ लेकर आए थे। ऐसे में पार्षदों के साथ ही नप प्रांगण में मौजूद अन्य लोगों में यह चर्चा रही कि आखिर कापड़ीवास खेमे से अंतिम समय में किसने पाला बदला। हालांकि गुप्त मतदान के चलते यह पता लगाना मुश्किल है। गिनती के बाद नप प्रधान दो बार बाहर निकलीं। उन्होंने कोरम को लेकर असंतुष्टि जताने के साथ ही खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया।

पार्षद जो प्रक्रिया के दौरान रहे मौजूद
कमल, विनय यादव, ओमप्रकाश सैनी, सुमेर सिंह, गीता देवी, प्रेमलता, पूनम सतीजा, मनीष चराया, अलका रानी, गुरदयाल नंबरदार, चंदन यादव, बबीता सैनी, संजय मलिक, भारत भारद्वाज, गीता, विजय राव, पूनम यादव, रवि यादव, सत्यनारायण यादव, इंदू मुरली, गायत्री कर्दम, प्रधान शकुंतला भांडोरिया, अमृत कलां टिकानिया, प्रमिला भार्गव।

पार्षद जो रहे गैर हाजिर रहे : उपप्रधान पवन बठला, अशोक राव, इतेंद्रपाल इत्तू, रामअवतरा छाबड़ी, पुष्पा, सुचित्रा चांदना।

समय दर समय कुछ यूं रहा घटनाक्रम
09.30 बजे: नप कर्मियों के साथ ही पुलिस फोर्स भी नगर परिषद पहुंची।
10.00 बजे: नप के कई अधिकारी पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव बैठक की तैयारी शुरू हुई।
10.15 बजे: एसडीएम कुशल कटारिया नगर परिषद पहुंचे और तैयारियों को अंतिम रूप दिलवाया।
10.55 बजे: डीएसपी मो.जमाल नगर परिषद पहुंचे और सुरक्षा जांची।
11.59 बजे: नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया पार्षद गुड्डू भारद्वाज के साथ पहुंचीं।
11.10 बजे: विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास 22 पार्षदों के साथ नप पहुंचे।
11.25 बजे: नप सभागार का गेट बंद हुआ और अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया शुरू।
12.10 बजे: नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया सभागार के बाहर निकलीं, उन्हें वापस बुलाया।
12.15 बजे: नप प्रधान शकुंतला दोबारा बाहर आईं और मीडिया से बात किये बिना कार में बैठकर चली गईं।
12.20 बजे: आठ महिला पार्षद बाहर आईं और विक्ट्री साइन दिखाया। प्रमिला भार्गव बोलीं: आज विजयादशमी।
12.25 बजे: विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास पुरुष पार्षदों के साथ बाहर आए। और सच्चाई की जीत बताई।
12.35 बजे: विधायक के नेतृत्व में सभी पार्षद गाड़ियों से आगे की रणनीति के लिए पीडब्लूडी रेस्ट हाउस रवाना हुए।
12:45 बजे: शकुंतला भांडोरिया वापस आईं और मीडिया से बातचीत कर अपनी बात रखी।

अविश्वास प्रस्ताव के लिए चुनाव का जरूरी कोरम 21 का था। जो कि पूरा था। 21-3 से नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ है। संबंधित कार्रवाई कर चंडीगढ़ स्थित विभाग के मुख्यालय भेजी है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।  - कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed