फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, bank, crowd, atm, empty

बैंकों में भीड़, एटीएम पलभर में खाली

Sat, 12 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
rewari news, bank, crowd, atm, empty
atm

विज्ञापन
रेवाड़ी में अमूमन भीड़ से भरा रहने वाला अस्पताल जहां शुक्रवार को खाली था वहीं बैंकों के अंदर और बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग खड़े थे। सभी के हाथ में 500 और 1000 रुपये की पुरानी करेंसी थी। एटीएम बूथ की बात करें तो या तो वे कैश लेस थे। जहां कैश पड़ा भी था वहां महज चंद घंटों में ही कैश खत्म हो गया। एटीएम बूथ के बाहर भी लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। वहीं हर बैंक के अंदर और बाहर पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। कतारों में लगे लोगों में से कोई सुबह छह बजे तो कोई सात बजे ही आकर खड़ा हो गया था ताकि सुबह बैंक खुलने के बाद सबसे पहले मनी अकाउंट में डिपॉजिट या एक्सचेंज करा सके।

दो सौ रिपया दे, कन्यादान करना सै
कोसली। बैंक में पुराने नोट जमा करने आई कोसली शहर के पास रहने वाली कालोनी की महिला सुमन ने बैंक कर्मचारियों से कहा कि भाई पैसा जमा ना करा तो कम से कम दो सौ रिपया मेरे खाते से दे दे कन्यादान करना है। कुछ ऐसे ही बातें लगभग हर बैंक में पहुंचे खाताधारकों द्वारा बैंककर्मियों के सामने आए। वीरवार की तरह शुक्रवार को भी लोगों ने कर्मचारियों पर लेट-लतीफी का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


अव्यवस्था के बावजूद मोदी के फैसले से खुश हैं लोग
धारूहेड़ा। शहर के सभी बैंकों में पांच सौ व एक हजार रुपये के पुराने नोटों को जमा करवाकर नये नोट लेने वाले पुरूष और महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग सवेरे सात बजे से ही कतारों में लगे थे। बैंकों का काम दस बजे से प्रारंभ हुआ। लंबी कतारों में लगे लोगों में बैंकों में उत्पन्न व्यवस्था को लेकर आक्रोश तो था लेकिन परेशानियों और अव्यवस्था के चलते भी भीड़ में उत्साहित लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालेधन पर लिए निर्णय और वित्तीय सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर खुश नजर आए। कहीं-कहीं तो बैंकों के बाहर सड़क पर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed