फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Meerut Cantt passenger ran one hour late

Rewari News: रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर एक घंटा देरी से चली

Sat, 28 Dec 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Meerut Cantt passenger ran one hour late
फोटो : 15रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम खराब होने का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे चलने वाली रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर 1 घंटा देरी से 4 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा छह ट्रेनें आधा घंटा की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। रानीखेत, जिम कॉर्बेट, शालीमार मलानी, आला हजरत एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला और जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही। फिलहाल आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की स्थिति रह सकती है। क्योंकि अब कोहरे का कहर देखने मिलेगा। कोहरे के मौसम में ट्रेनों के संचालन पर और अधिक प्रभाव पड़ता है। मौजूदा समय में केवल सुबह के समय धुंध पड़ रही है, तब ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधा घंटा से लेकर 3 घंटा की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचती हैं।


बसों में कम लोगों ने किया सफर : पूरे दिन बरसात होने की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कम लोगों ने यात्रा की। जहां रोजाना करीब 5 से 6 हजार नौकरीपेशा और कॉलेज के विद्यार्थी बसों में सफर करते थे, वह संख्या घटकर 1200 से 1500 के आसपास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed