फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari lags behind in giving admission under Rule 134A

नियम 134 ए के तहत दाखिला देने में सबसे पीछे रेवाड़ी

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rewari lags behind in giving admission under Rule 134A
रेवाड़ी। नियम 134 ए के तहत परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए भटक रहे हैं। निजी स्कूल बकाया राशि देने की मांग लेकर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन व सरकार निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने की बजाय अंतिम तिथि में बदलाव कर अभिभावकों को तसल्ली दे रही है। प्रदेश भर में एक माह के दौरान अभी तक 33.8 प्रतिशत ही दाखिले हुए हैं। इसमें रेवाड़ी सबसे पीछे है, जबकि कुरूक्षेत्र सबसे आगे है। जिले में नियम के तहत 2150 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए थे। रेवाड़ी में अभी तक केवल 294 विद्यार्थियों को ही निजी स्कूलों में दाखिला मिला है, जबकि 28 विद्यार्थियों को दाखिले कागजात में कमी होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 दिसंबर को स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं 10 दिसंबर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था तथा 13 दिसंबर को पहला ड्रा निकला गया था। वहीं परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 15 से 24 दिसंबर के बीच अलॉट हुए स्कूल में जाकर दाखिला लेने थे, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा बैठक आयोजित कर नियम 134 ए के तहत दाखिला देने से साफ मना कर दिया गया। निजी स्कूलों का कहना था कि जब तक उन्हें उनका पिछले सात साल का बकाया नहीं मिल जाता है, तब तक कोई भी निजी स्कूल नियम 134 एक के तहत दाखिला नहीं करेगा। वहीं प्रशासन ने केवल अभी तक कार्यवाही के नाम पर निजी स्कूलों को सिर्फ नोटिस ही भेजा है, जबकि प्रदेश भर में अभिभावकों द्वारा नियम 134 ए के तहत दाखिला दिलाने की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवेश देने में पहले पर कुरूक्षेत्र और दूसरे पर है पानीपत
कुरूक्षेत्र में अभी तक 1270 विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला मिला है। प्रदेशभर में कुरूक्षेत्र जिला नियम 134 ए तहत दाखिला देने 55.9 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नंबर बना हुआ है, जबकि पानीपत 55.6 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
प्रदेश में हुए नियम 134 के तहत दाखिला रिकार्ड
जिले कुल छात्र दाखिला हुए दाखिला % रिजेक्ट दाखिला रिजेक्ट % ग्रांड टोटल कुल छात्र % पेंडिग छात्र
रेवाड़ी 2150 294 13.7 28 1.4 322 15 1828
फरीदाबाद 2749 385 14.1 127 4.7 512 18. 7 2237
करनाल 2760 479 17.4 46 1.7 525 19.1 2235
अंबाला 1973 340 17.3 46 4.4 425 21.6 1548
पंचकूला 445 82 18.5 21 4.8 103 23.2 342
नूंह मेवात 726 145 20 40 5.6 185 25.5 541
रोहतक 1797 404 22.5 60 3.4 464 25.9 1333
गुरुग्राम 1570 362 23.1 87 5.6 449 28.6 1121
महेंद्रगढ़ 1206 388 32.2 96 8 484 40.2 722
हिसार 3137 1137 36.3 126 4.1 1263 40.3 1874
चरखी दादरी 1078 429 39.8 9 0.9 438 40.7 640
फतेहाबाद 1382 568 41.1 14 1.1 582 42.2 800
यमुनानगर 2048 837 40.9 46 2.3 883 43.2 1165
झज्जर 2004 867 43.3 71 3.6 938 46.9 1066
जींद 1915 773 40.4 128 6.7 901 47.1 1014
कैथल 2293 1051 45.9 47 2.1 1098 47.9 1195
सोनीपत 2544 958 37.7 267 10.5 1225 48.2 1319
भिवानी 2184 873 40 196 9 1069 49 1115
सिरसा 1352 680 50.3 78 5.8 758 56.1 594
कुरूक्षेत्र 2274 1270 55.9 337 14.9 1607 70.7 667
पानीपत 2069 1150 55.6 679 32.9 1829 88.5 240
कुल 41331 13935 33.8 2678 6.5 16613 40.2 24718
--------------------
नोट: यह रिकार्ड 7 जनवरी तक का है। 8 जनवरी को शनिवार व 9 जनवरी को रविवार होने के कारण दाखिले नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed