फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ten boundary walls and unpaved paths demolished in two illegal colonies.

Rewari News: दो अवैध कॉलोनियों में 10 चारदीवारी और कच्चे रास्ते तोड़े

Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ten boundary walls and unpaved paths demolished in two illegal colonies.
अवैध कॉलोनी में चल रहा बुलडोजर। स्रोत : ​विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव माजरा गुरदास में बिना अनुमति विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त कराया। इन कॉलोनियों में 10 चहारदीवारी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि बिना अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल की सहायता से निर्माण को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में कार्रवाई होने पर खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed