फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Kalindi Express ran for one km on Delhi track due to not changing the track

हरियाणा: रेवाड़ी में बड़ा हादसा टला, ट्रैक न बदलने के कारण दिल्ली ट्रैक पर एक किमी तक दौड़ी कालिंदी एक्सप्रेस

Wed, 27 Sep 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 11:16 PM IST
सार

रेल अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। भीषण हादसा होने से बच गया। प्वाइंट नंबर 278 में गड़बड़ी आई थी। पूर्वाह्न 11.35 बजे का मामला है। ट्रेन को लौटा कर फिर स्टेशन लाया गया और कालिंदी एक्सप्रेस को दोपहर 1.15 बजे रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Rewari: Kalindi Express ran for one km on Delhi track due to not changing the track
ट्रेन को वापस कराते हुए अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 11:35 बजे कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन अप की जगह डाउन लाइन (दिल्ली ट्रैक) पर करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती चली गई। गनीमत रही कि इस दौरान भीषण रेल हादसा होने से बच गया। बाद में ट्रेन को फिर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


ट्रेन के चालक और दोनों गार्डों को स्टेशन पर ही उतार दिया गया। साथ ही दूसरे चालक और गार्ड को ट्रेन के साथ रवाना किया गया। इस दौरान दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर काफी देर तक रेल यातायात बाधित रहा। फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कालिंदी एक्सप्रेस को बुधवार को 11:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया, लेकिन ट्रेन अचानक डाउन लाइन पर चली गई। जैसे ही रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। ट्रेन को रोक देने से यात्री भी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन को वापस प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया है। तकनीकी टीमों के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक और सिग्नल की गड़बड़ी की जांच कर रेल यातायात सुचारु कराया। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद 12:48 बजे पहले आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद 1 बजकर 15 मिनट पर कालिंदी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

घटना से पांच ट्रेनें प्रभावित
यह घटना होने के बाद इस ट्रैक से दिल्ली की ओर जाने व आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे करीब पांच ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें खासकर बरेली-भुज, आला हजरत, मेरठ छावनी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं, जबकि कालिंदी एक्सप्रेस को करीब एक घंटा बाद 1:15 मिनट पर रवाना किया गया है।


बुधवार सुबह यह घटना हुई थी, लेकिन फिलहाल सब ठीक है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -कैप्टन शशिकिरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed