फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari heavy rain, weather cool

बरसात से पांच डिग्री गिरा तापमान, किसानों के चेहरों पर छाई रौनक

Thu, 01 Jun 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
rewari heavy rain, weather cool
बच्चों ने भी कागज की किश्तियों को पानी में चलाया।
रेवाड़ी/कोसली। पिछले दो दिनों से तापमान में आई गिरावट के बाद बुधवार को जमकर हुई बरसात के बाद पारा और नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन


सुबह से ही जहां आसमान में रह-रहकर काली घटा छाई रही, वहीं 11 बजे के करीब खूब बदरा बरसे। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक हुई तेज बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया,
जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं इस बरसात के होने से किसानों के चेहरे और भी ज्यादा खिल गए, क्योंकि बरसात का क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान जहां 37.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सुबह से ही बादल छाए रहने और बरसात के चलते यह 5 डिग्री घटकर 32.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।        
विज्ञापन

अगेती फसल की जुताई व बाजरे की हो सकेगी बिजाई      
बारिश से जहां लोगों को गर्मी में राहत मिली है। इसके साथ ही किसानों को प्री मानसून का भरपूर लाभ मिला है। किसान जहां अगली फसल के लिए जुताई कर सकेंगे वहीं अगेती बाजरे की फसल की बिजाई भी की जा सकेगी। वहीं जिन किसानों ने कपास की फसल बो रखी है, उसके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।         
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर भरा पानी     
बरसात से जहां पूरा दिन सुहावना मौसम रहा। वहीं बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी सड़कों पर भरे पानी का लुत्फ उठाया। युवा जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों को लेकर शहर की सड़कों पर बारिश के पानी में नहाते और उसका मजा लेते नजर आए। वहीं बच्चों ने भी कागज की किश्तियों को पानी में चलाया। हालांकि बरसाती पानी की उचित व्यवस्था न होने के चलते देर शाम तक शहर में कई जगह बारिश का पानी नजर आया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed