फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari govt. upgrade school but girl still continue for protest

सरकार ने किया स्कूल अपग्रेड, बेटियां बोलीं- लेटर चाहिए

Thu, 01 Jun 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
rewari govt. upgrade school but girl still continue for protest
जब तक हाथ में लेटर नहीं आ जाएगा तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगी।
स्कूल अपग्रेड करने की राजगढ़ की छात्राओं की मांग आखिरकार बुधवार रात सरकार ने पूरी कर दी लेकिन छात्राएं रातभर लेटर के इंतजार में वहीं जमी रहीं।
विज्ञापन


छात्राओं का कहना था कि जब तक हाथ में लेटर नहीं आ जाएगा तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगी। उधर, प्रदेशभर के 122 स्कूलों में राजगढ़ के अतिरिक्त गवर्नमेंट हाई स्कूल महेश्वरी के स्कूल को भी अपग्रेड किया है।

इससे पूर्व स्कूल अपग्रेड करने के लिए धरने पर बैठी राजगढ़ की बेटियों का हौसला भीषण गर्मी के बाद बारिश की तेज बौछारें भी नहीं रोक सकीं। राजकीय स्कूल के गेट पर 11वें दिन भी बेटियां धरने पर बैठी रहीं और सरकार और प्रशासन के ढीले रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के छोटे भाई की मौत होने के चलते राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल का घेराव बुधवार को टल गया। बेटियों और मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि भले ही स्कूल अपग्रेडेशन के लिए सरकार कितनी भी हीला-हवाली करे ग्रामीणों और बेटियों का हौसला नहीं टूटेगा। धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी का आया फोन, मिलने भी गई पंचायत
राजगढ़ की पंचायत द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ ही राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल का घेराव करने की चेतावनी के बाद बुधवार को उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने गांव के सरपंच से फोन पर बात की। सरपंच ने बताया कि डीसी का फोन आने के बाद पंचायत उनसे मिलने भी गई। डीसी ने शिक्षा मंत्री के भाई की मौत का हवाला दिया। जिसके बाद प्रस्तावित राज्यमंत्री का घेराव टाल दिया गया। वहीं धारूहेड़ा और बावल के नायब तहसीलदार बुधवार को धरना स्थल पर मौजूद रहे।

धरना स्कूल अपग्रेड का लेटर मिलने तक जारी रहेगा। चाहे कुछ भी हो। हम हाथ में लैटर आने के बाद ही धरना छोड़ेंगे।
-दिनेश, पंच, गांव राजगढ़
राज्यमंत्री के घेराव के लिए बुधवार को दिन प्रस्तावित था। लेकिन शिक्षा मंत्री के भाई की मौत के चलते घेराव टाल दिया। धरना जारी रहेगा।
-हरि सिंह, पूर्व सूबेदार
हम ऐसी लिस्ट को नहीं मानेंगी। हमें हाथ में स्कूल अपग्रेड होने का लैटर चाहिए। इससे कम हमें कुछ भी मंजूरी नहीं है।
-संतोष, छात्रा
हम लोग स्कूल अपग्रेड होने के लेटर का इंतजार करेंगे। इसी के बाद यह धरना समाप्त होगा। सभी गांव वालों ने यह निर्णय लिया है।
-गोवर्धन सिंह, सरपंच, गांव राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed