फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari got second place in the facilities provided to patients

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए रेवाड़ी को दूसरा स्थान

Thu, 31 Oct 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rewari got second place in the facilities provided to patients
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 2015 में शुरू की गई कायाकल्प योजना के तहत 2019 के परिणाम में रेवाड़ी नागरिक अस्पताल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। वहीं सोनीपत पहले नंबर पर रहा। बढ़ी बात यह है कि महज 0.12 अंक की कमी से रेवाड़ी पहला स्थान पाने से चूक गया। सोनीपत को जहां 86.72 अंक मिले, वहीं रेवाड़ी को 100 में से 86. 60 नबंर मिले। पहले स्थान पर रहे अस्पताल को जहां पर 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी, वहीं दूसरे स्थान पर रहे रेवाड़ी को तीन लाख मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएचसी धारूहेड़ा को दो लाख, पीएचसी भाड़ावास व संगवाड़ी को भी 50-50 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी। अर्बन सीएचसी आकेड़ा ने भी कायाकल्प की सूची में स्थान बनाया है। बता दें कि 27 जुलाई 2019 को फरीदाबाद से आई एक टीम ने अस्पताल का सर्वे किया था। उसी के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट से नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-लिस्ट में आने के लिए 70 अंक लेना जरूरी : पीएमओ
पीएमओ डॉ. सुशील माही ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2015 में कायाकल्प नाम से इस योजना को शुरू किया था। प्रदेश में अव्वल आने पर 50 लाख की राशि दी जाती है। जांच के दौरान टीम की ओर से सफाई व्यवस्था से लेकर गायनी, ऑपरेशन थियेटर, रिकॉड कीपिंग, लैब, ब्लड बैंक व ट्रॉमा सेंटर में मौजूद मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद ही 100 में अंक दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एंस्योरेंश के लिए सर्वे में शामिल होना है। इसके लिए नवंबर में टीम आएगी। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। वहीं कायाकल्प की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा ने बताया लगातार बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed