{"_id":"592c703a4f1c1bdf15bdb976","slug":"rewari-girl-protest-continue-for-school-upgradation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटर का इंतजार : राजगढ़ में छात्राएं धरने पर गातीं रहीं गीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटर का इंतजार : राजगढ़ में छात्राएं धरने पर गातीं रहीं गीत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
हम आगे पढ़ना चाहती हैं।
राजगढ़ में स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर 10वें दिन भी छात्राएं और ग्रामीण धरने पर बैठी रहीं।
शर्तें पूरी करने के बावजूद स्कूल अपग्रेड नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को रोष प्रकट किया। सरकार के लेटर का इंतजार करते हुए दिनभर धरने के दौरान छात्राएं नारेबाजी कर गीत गाती रहीं।
नाराज ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के सूबे के 122 स्कूलों को अपग्रेड करने के बयान के बाद भी राजगढ़ का स्कूल अभी तक अपग्रेड नहीं हो सका है। गांव में 12वीं तक का स्कूल अपग्रेड करने की बहुत जरूरत है। मजबूरी में छात्राओं को 12 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। कई वर्षों से चल रही मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। सरकार को कोई फिक्र नहीं है। अब अपग्रेड करने की निर्धारित संख्या पूरी करने के बाद भी स्कूल अपग्रेड नहीं किया जा रहा।
धरने पर छात्राओं के साथ महिला और पुरुष भी बैठे रहे। छात्राएं भी बेटी संबंधी नारे लगा रहीं थीं। शाम तक सभी को स्कूल अपग्रेड होने की उम्मीद थी, लेकिन किसी तरह का कोई संदेश नहीं आने से सभी को निराश हुई।
विज्ञापन
लोगोें की परेशानी ग्रामीणों की जुबानी
स्कूल अपग्रेड होने के बाद ही यह धरना समाप्त हो गया। आश्वासन पर आश्वासन मिलते बहुत समय बीत गया है। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। - हरी सिंह
सरकार बेटियों की मांग पूरी क्यों नहीं कर देती। जब शिक्षामंत्री 122 स्कूल अपग्रेड होने की बात कह चुके हैं तो इस संबंध में लेटर जारी क्यों नहीं होता। समस्या क्या है। - गोवर्धन
बेटियों को धरना देते 10 दिन बीत चुके हैं। अब तो सरकार को हमारी सुननी चाहिए। यह धरना स्कूल अपग्रेड हुए बिना समाप्त होने वाला नहीं है। - ललिता
हम आगे पढ़ना चाहती हैं। यह सब गांव में स्कूल होने पर ही संभव है। सारी शर्तें पूरी हो चुकी हैं। आखिर फिर क्यों स्कूल अपग्रेड नहीं हो रहा। - कमलेश, छात्रा