{"_id":"65f5ab7f55392600d606d1bd","slug":"rewari-fire-breaks-out-in-spare-parts-company-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में बड़ा हादसा; स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 40 से ज्यादा लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में बड़ा हादसा; स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 40 से ज्यादा लोग झुलसे
Sat, 16 Mar 2024 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:52 PM IST
सार
झुलसे लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्षेत्र की एक कंपनी में शनिवार को देर शाम डस्ट कलेक्टर (बाॅयलर) फटने से 40 से ज्यादा श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कंपनी में करीब 150 श्रमिक काम कर रहे थे। आग से झुलसे लोगों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि 40 लोगों के झुलसे जाने की प्रशासन ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया में लाइफ लॉन्ग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में स्पेयर पार्ट्स बनाने का कार्य चलता है। शाम की दूसरी शिफ्ट चल रही थी। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई श्रमिक झुलस गए। कंपनी में चीख पुकार मच गई। सभी श्रमिक कंपनी से बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
हालांकि, आग पर कुछ समय पश्चात काबू पा लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस में बिठाकर घायलों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। कुछ लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। जो लोग झुलसे हैं उनमें अधिकतर प्रवासी श्रमिक हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आए 23 मरीज
नागरिक अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पास आग से झुलसे करीब 23 लोग इलाज के लिए आए हैं। इसमें एक को रोहतक के पीजीआई में रेफर किया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है, फिलहाल उनकी विशेष देखरेख की जा रही है। मौके पर एक विशेष टीम बनाई गई है जो इन लोगों की देखरेख करेगी। अस्पताल प्रशासन का यह भी कहना है कि यह आंकड़ा तो केवल नागरिक अस्पताल का है। कई लोग प्राइवेट अस्पताल में भी गए हैं, ऐसे करीब 20 मरीज हैं।
इलाज की जगह अंदर ले जाने लगे कर्मचारी
हादसे के बाद जब आसपास के लोग कंपनी में कार्य कर रहे आग झुलसे सभी श्रमिकों को बाहर निकल रहे थे तभी वहां पर हंगामा हो गया। दरअसल, कंपनी के कुछ कर्मचारी आए और सभी श्रमिकों को फिर कंपनी के अंदर जाने के लिए कहने लगे। तभी आसपास खड़े लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि मौके पर उन्हें इलाज की जरूरत है न कि फिर से कंपनी में जाने की। जबकि कंपनी के अंदर तो आग लगी हुई थी।
नागरिक अस्पताल में जो मरीज आए हैं उनकी विशेष देखरेख की जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों की एक टीम भी लगाई गई है, जो मरीजों का पूरा ध्यान रखेगी। एक गंभीर केस था, जिसे रोहतक रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में करीब 23 लोग आए थे। -डॉ. सुरेंद्र यादव, सीएमओ रेवाड़ी
कंपनी में कर्मचारी 3 शिफ्ट में काम करते हैं। इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां स्थिति को काबू करने के लिए कंपनी में मौजूद हैं। कंपनी की लाइट काट दी गई है। -सुभाष राणा, महाप्रबंधक, लाइफ लॉन्ग कंपनी
घायलों को किया जा रहा रोहतक रेफर
#WATCH | Haryana: Parmod Kumar, City Police Station, says, "We received info that a boiler exploded at a factory in Dharuhera. The injured have been admitted to the trauma centre in Rewari. Those who are in serious condition are being referred to Rohtak. No casualty has been… https://t.co/FNzHalBRjk pic.twitter.com/FXJBVmzEKl
— ANI (@ANI) March 16, 2024
रेवाड़ी सिटी पुलिस स्टेशन प्रमोद कुमार का कहना है, "हमें सूचना मिली कि धारूहेड़ा में एक फैक्टरी में बॉयलर फट गया है। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें रोहतक रेफर किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना मिली है।"