फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Dead body of a five-year-old girl found in the bushes near the sports stadium in Bawal

Rewari: बावल में खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला पांच साल की बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Thu, 12 Oct 2023 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:36 AM IST
सार

पुलिस सभी थानों और दूसरे जिलों में लापता बच्चियों की दर्ज की गई गुमशुदगी रिपोर्ट के बारे में जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
Rewari: Dead body of a five-year-old girl found in the bushes near the sports stadium in Bawal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में स्थानीय खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में एक पांच साल की बच्ची का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने यहां शव फेंक दिया होगा। घटना की जानकारी होने पर एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


खेल स्टेडियम के पास कच्चे रास्ते से बुधवार की शाम 5 बजे गुजर रहे एक युवक ने सड़क के किनारे झाड़ियों से आ रही दुर्गंध को महसूस किया। युवक ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। उसने आशंका जताई की झांड़ियों में शव हो सकता है। सूचना मिलने पर बावल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जब झाड़ियों में छानबीन की तो एक पांच वर्षीय बच्ची का सड़ा गला शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और डीएसपी संजीव बल्हारा भी मौके पर पहुंची। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर सीएफएल और सीआईए की भी टीम पहुंची। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची का शव बिल्कुल सड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्ची के बारे में पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया होगा।


बीस दिन पुराना लग रहा शव
बावल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला शव बिल्कुल सड़ गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव 20 दिन पुराना हो सकता है। मृतका की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed