फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari dadri road will be made by 32 crore

उजाला खास: रेवाड़ी-दादरी रोड वाया बेरली कलां 33 किमी सड़क की 32 करोड़ से सुधरेगी दशा

Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
rewari dadri road will be made by 32 crore
रेवाड़ी-कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां मार्ग की बदहाल दशा। संवाद
फोटो: 07,08
विज्ञापन


- एक दशक पूर्व बनी थी यह सड़क
- इस सड़क की हालत हो चुकी थी काफी खराब
- इस पर बार बार पैचवर्क करके काम चलाया जा रहा था कार्य
- गहरे गड्ढे होने से रात में चलने वाले वाहन चालकों को होती है काफी परेशानी
- तीन जिलों रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर को जोड़ता है ये मार्ग



कोसली/रेवाड़ी। रेवाड़ी-कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां करीब 33.75 किलोमीटर सड़क की दशा सुधारने के लिए 32.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए विभाग से टेंडर जारी कर दिया गया है। इस सड़क के सुधारीकरण से जहां आम लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं, वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
इस सड़क की हालत मौजूदा समय में काफी खराब है। इस पर बार-बार पैचवर्क करके काम चलाया जा रहा था। साथ ही जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से रात में चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। राज्य मार्ग होने के कारण यातायात का दबाव काफी अधिक है। खासकर दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस सड़क के सुधारीकरण के कार्य की उम्मीद से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। रेवाड़ी से कोसली होकर चरखी दादरी को जाने वाली यह सड़क तीन जिलों झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी को जोड़ती है। यह सड़क करीब 70 गांवों से होकर गुजरती है। सड़क बनने से झज्जर के झाड़ली पावर प्लांट, कोसली शहर ओर चरखी दादरी शहर के बीच व्यापारिक कारोबार में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन


10 साल पहले बनी थी यह सड़क

बता दें कि रेवाड़ी-दादरी रोड वाया बेरली कलां राज्य मार्ग वर्ष 2015 में बनकर तैयार हुआ था। इस सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का तांता लगा रहता है। यह सड़क बेरली से डहीना के पास महेंद्रगढ़ मार्ग को भी जोड़ता है। इसके साथ-साथ ही झाड़ली पावर प्लांट व आसपास लगे सीमेंट के उद्योगों में भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस सड़क के सुधारीकरण को लेकर लंबे समय से लोग मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के दोनों ओर झाड़ियां, हादसों का बनती हैं कारण

इस राज्य मार्ग के दोनों ओर उगीं झाड़ियां परेशानी का सबब बनी हुई हैं। रात में चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को आगे से आने वाले वाहनों की लाइट व सड़क तक फैलीं झाड़ियों के कारण सड़क का किनारा दिखाई नहीं देता। ऐसे में चालक झाड़ियों में उलझकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण के समय इन झाड़ियों को हटाने की आस जगी है। ये झाड़ियां वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं हैं। कोहरा में दिक्कतें और बढ़ गई हैं।



वर्जन:


रेवाड़ी-कोसली-दादरी रोड वाया बेरली कलां सड़क की दशा सुधारी जाएगी। बजट जारी हो चुका है। सरकार से अनुमति मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

-विरेन्द्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed