{"_id":"592f15534f1c1b7508bdb6db","slug":"rewari-crime-news-lady-commite-to-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। क्षेत्र के गांव लिलोढ़ में मंगलवार शाम को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया। जानकारी मुताबिक गांव लीलोढ़ निवासी ईश्वर सिंह की शादी करीब सवा साल पहले गांव बोड़िया कमालपुर निवासी धर्मचंद की बेटी राधा से हुई थी।
मंगलवार शाम राधा का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी पर नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं मायके पक्ष से विवाहिता राधा के पिता और अन्य परिजन भी लिलोढ़ पहुंचे। मृतका के पिता धर्मचंद ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग राधा को दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार मारपीट करने के साथ ही घर से भी निकाला गया। पंचायत हुई जिसमें आश्वासन के बाद सुलह हुई। धर्मचंद ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर राधा की हत्या की गई है। पुलिस ने राधा के पति ईश्वर, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।