फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari consistently ranks first in the state in Nikshay Nutrition Scheme

निक्षय पोषण योजना में रेवाड़ी लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rewari consistently ranks first in the state in Nikshay Nutrition Scheme
जिला निक्षण पोषण योजना की प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार लोगों को योजना का लाभ देने में रेवाड़ी लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इसके लिए उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने जिले के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जिला रेवाड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजना के अनुसार जिले में 1205 टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 27 लाख 58 हजार 500 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। रेवाड़ी का डीबीटी पेड अमाउंट 84 प्रतिशत है। इस अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजबीर ने बताया कि टीबी मुक्ति अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है निक्षय पोषण योजना
टीबी के कारण देश में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। टीबी से लड़ने में दवा के अलावा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी है। केंद्र सरकार द्वारा टीबी से ग्रसित लोगों के लिए शुरू की गई निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत मरीजों को इलाज के लिए प्रतिमाह 500 रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में अधिकतम 6 माह तक प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण व नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य
डॉक्टरों के अनुसार, टीबी होने पर दवाइयों के साथ ही मरीज को पौष्टिक भोजन की भी बहुत जरूरत होती है। इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत टीबी के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। यह अनुदान मरीज के ठीक होने तक दिया जाता है।

निक्षय पोषण योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ वे टीबी के मरीज उठा सकते हैं, जो निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। जो लोग पहले से ही टीबी का इलाज करवा रहे हैं वे भी इसके पात्र होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किए हुए मेडिकल प्रमाण पत्र के अलावा रोगियों को अपना आवेदन पत्र भी जमा करना होगा। साथ ही बैंक अकाउंट पासबुक होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed