फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari became the leading district of the state by applying the first dose to the age group of 15-17

15-17 आयु वर्ग को प्रथम डोज लगाकर प्रदेश का अग्रणी जिला बना रेवाड़ी

Fri, 11 Feb 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rewari became the leading district of the state by applying the first dose to the age group of 15-17
किशोर को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में चल रहे टीकाकरण महाअभियान में जिले ने 15 से 17 आयु वर्ग को पहली डोज लगाकर प्रदेश का अग्रणी जिला बनने का गौरव हासिल किया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर ढंग से करते हुए 15-17 आयु वर्ग में 82 प्रतिशत किशोर को प्रथम डोज लगाते हुए निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया में निर्धारित आयु वर्ग को शत-प्रतिशत कवर करने की ओर अग्रसर है। उक्त जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने टीकाकरण अभियान में भाग लेने वाले किशोंरों के अभिभावकों, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविन पोर्टल के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखे गए नवीनतम आंकड़ों के अनुरूप रेवाड़ी जिला ने अपना बेस्ट देते हुए कोरोना से बचाव का स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र संजीदगी से विकसित किया है। जिले के 15 से 17 आयु वर्ग के अनुमानित किशोर 52,500 में से 43113 किशोर को प्रथम डोज दी जा चुकी है, वहीं 8832 किशोर को दूसरे डोज देते हुए कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला प्रशासन टीम सहित निर्धारित आयु वर्ग के अभिभावकों के साझे प्रयास से ही ये मुकाम मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही प्रथम डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के साथ ही उक्त आयु वर्ग को समयानुसार दूसरी डोज देने की भी सजगता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिलों की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम की 15 से 17 आयु वर्ग की प्रथम डोज की जारी नवीनतम रिपोर्ट अनुसार रेवाड़ी जिला में 82 प्रतिशत, गुरुग्राम जिला में 79 फीसदी, करनाल जिला में 74, फरीदाबाद, कैथल व पंचकूला जिला में क्रमश:73 प्रतिशत, पानीपत जिला में 71, पलवल जिला में 70 फीसदी किशोरों को डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed