फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Another worker burnt in the accident dies, death toll reaches 16

Rewari: हादसे में झुलसे एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Mon, 01 Apr 2024 03:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

16 मार्च को धारूहेड़ा स्थित लाइफ लॉन्ग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटा था।

विज्ञापन
Rewari: Another worker burnt in the accident dies, death toll reaches 16
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाइफ लॉन्ग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटने से झुलसे से एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया है। इसकी पहचान कासगंज (यूपी), सलेमपुर के गांव अकुरी निवासी मुकेश (20) पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है। 2 दिन पहले ही मुकेश के परिजन उसे रोहतक पीजीआई से डिस्चार्ज करवाकर कासगंज के एक अस्पताल में ले गए थे, जहां पर उसने दम तोड़ दिया है। अब मृत श्रमिकों की संख्या 16 हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि 16 मार्च को कंपनी में डस्ट कलेक्टर शाम के समय फटा था। 39 श्रमिक झुलस गए थे। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में किसी प्रकार का एक्शन लिया जाएगा। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन


वहीं 27 मार्च को लाइफ लॉन्ग कंपनी में करनाल के मधुबन से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के सदस्य पहुंचे थे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और धारूहेड़ा पुलिस के साथ घटना के संबंध में बातचीत की थी। इस दौरान टीम ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जांच एसआईटी कर रही है। हादसे में अब तक 16 श्रमिकों के मरने की सूचना है। - जगदीश सिंह, प्रभारी, धारूहेड़ा थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed