{"_id":"6af9265dd99989b4a50a3b6e","slug":"rewari-accident-truck-overturns-on-car-four-family-members-killed-5-year-old-child-injured-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार पर पलटा ट्रक, एक परिवार के चार लोगों की मौत; खिड़कियां काटकर निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार पर पलटा ट्रक, एक परिवार के चार लोगों की मौत; खिड़कियां काटकर निकाले शव
Sun, 15 Nov 2026 08:58 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:58 AM IST
सार
रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार देर रात दिल्ली जयपुर हाईवे पर कार के ऊपर चने से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बच्चा घायल घायल हो गया। बच्चे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर कार की खिड़कियां काटकर शव निकाले।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। चने से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर हुंडई आई-10 कार के ऊपर पलट गया।
ट्राले के नीचे दबने से कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को क्रेन की मदद से ट्राला हटवाना पड़ा। कार की खिड़कियां काटकर शवों और घायल बच्चे को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ट्राले के नीचे दबने से कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को क्रेन की मदद से ट्राला हटवाना पड़ा। कार की खिड़कियां काटकर शवों और घायल बच्चे को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
राजस्थान के बानपुर के आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक का परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। परिवार के सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार को सभी आई-10 कार में सवार होकर वापस द्वारका, दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
चने से भरा ट्राला कार पर पलटा
त करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची। इसी दौरान चने से भरा ट्राला कार पर पलट गया। कार पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्रेन से ट्राला उठाकर कार को बाहर निकाला गया। कार में फंसे लोगों को निकालकर बावल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या ने दम तोड़ दिया। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज रफ्तार को बताया हादसे का कारण
फ्लाईओवर के पास जाम लगा हुआ था। जाम खुलने पर कार आगे बढ़ रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्राला आया। पहले उसने एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारी और फिर आई-10 कार पर पलट गया।
हादसे के बाद हाईवे पर चने की बोरियां बिखर गईं। बचाव कार्य और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए हैं। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।
