फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Revenue court will run in the secretariat like before

Rewari News: पहले की तरह ही सचिवालय में चलेगी राजस्व कोर्ट

Tue, 10 Dec 2024 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Revenue court will run in the secretariat like before
पिछले दिनों इन अदालतों का कामकाज रेवाड़ी जिला सचिवालय में कर दिया गया था बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में तहसीलदार रेवाड़ी, उप-तहसील डहीना, उप-तहसील मनेठी, उप-तहसील धारूहेड़ा, उप-तहसील पाल्हावास की राजस्व कोर्ट पहले की तरह ही लगा करेंगी।
अधिवक्ताओं के मुताबिक पिछले दिनों इन अदालतों का कामकाज रेवाड़ी जिला सचिवालय में बंद कर दिया गया था। इस कारण से अधिवक्ताओं व मोवक्किल को अत्याधिक परेशानी हो रही थी। अब पहले की तरह फिर से सभी राजस्व कोर्ट रेवाड़ी सचिवालय मे ही लगेगी। इसे लेकर जिला बार एसोसिएशन ने रेवेन्यू अदालत का 28 नवंबर को बहिष्कार किया था। दरसअल, पांच तहसील स्तर की अदालतें जिला सचिवालय के एक कमरा में लगाई जा रही थी। इनके लगने का दिन तय किया गया था। एक सरकारी निर्णय के अनुसार यह अदालतें तहसीलों में लगाने को कहा गया था। इसको लेकर वकीलों ने नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि जिला सचिवालय में रेवाड़ी तहसील, दहीना उप तहसील, मनेठी, धारूहेड़ा, व पाहलावास की रेवेन्यू अदालत लगती आ रही थी। सभी अदालतों को उनकी तहसील परिसर में ही लगाने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए।
विज्ञापन


इस वजह से हो रही थी परेशानी

बार एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया था कि इस संदर्भ में निरीक्षक जज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को भी लिखित में मांग रखी गई थी कि यह अदालतें जिला सचिवालय में ही लगनी चाहिए। क्योंकि अधिवक्ताओं को कम समय में ही अदालत में पेश होने का मौका मिल जाता है। यदि ऐसी अदालती कार्रवाई अलग-अलग तहसीलों में की जाएगी तो अधिवक्ताओं के लिए समय पर पहुंचना संभव नहीं हो सकेगा। वह फिर से पुरानी व्यवस्था लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
जिला सचिवालय में तहसीलदार रेवाडी, उप-तहसील डहीना, उप-तहसील मनेठी, उप-तहसील धारूहेडा, उप-तहसील पाल्हावास, की राजस्व कोर्ट काफी लम्बे समय से चल रही थी।

इन अदालतों का कामकाज रेवाडी जिला सचिवालय में बन्द कर दिया गया था। इस कारण से अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को अत्याधिक परेशानी हो रही थी। अब पहले की तरह से फिर से सभी राजस्व कोर्ट रेवाड़ी सचिवालय मे ही लगेगी।
- मनप्रिय यादव, सचिव, जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed