Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Responsibilities assigned to office-bearers for the success of the JJP rally

Rewari News: जजपा की रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Sat, 14 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to office-bearers for the success of the JJP rally
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली स्थापना दिवस रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक होटल में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें रैली को सफल बनाने के लिए जिला, हल्का और प्रकोष्ठ स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला प्रभारी कर्नल एसएस राठी और राजेश सैनी का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में कर्नल राठी और राजेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिमन्यु राव ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी बैठकों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसान आज पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। उस दौरान मंडियों में किसानों को लंबी लाइनों में परेशान नहीं होना पड़ता था और फसल का भुगतान व मुआवजा 48 घंटे में खातों में पहुंचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भूप सिंह रसियावास, बिमला चौधरी, भीम सिंह, धर्मपाल देशवाल, जगदीश प्राणपुरा, सुमन शर्मा, रामअवतार कोसली, उपेंद्र महलावत, मनोज सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed