{"_id":"6a0a074eb529454f3f069ec8","slug":"respecting-senior-citizens-is-our-responsibility-sachin-rewari-news-c-198-1-rew1001-238621-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठजन का सम्मान हम सभी का दायित्व : सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठजन का सम्मान हम सभी का दायित्व : सचिन
Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। पंजाबी भवन परिसर में पंजाबी समाज की ओर से वरिष्ठजन आनंदम उपवन के सदस्यों के लिए समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंजाबी समाज के अध्यक्ष सचिन मलिक ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की धरोहर हैं। उनको सम्मान देना हम सबका दायित्व है।
कार्यक्रम में कलाकार सुशील खरबंदा ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सुनील ग्रोवर की शैली में अभिनय प्रस्तुत कर सभी को खूब हंसाया। मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंकुर नारंग ने किया। एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि पंजाबी भवन परिसर में पिछले कई वर्षों से नि:शुल्क पुस्तक बैंक, वैवाहिक सेवा केंद्र और योग केंद्र जैसी सामाजिक सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
समारोह के अंत में पंजाबी समाज की ओर से कलाकार सुशील खरबंदा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।