फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolved to eradicate social evils

Rewari News: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

Tue, 23 Dec 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Resolved to eradicate social evils
चिमनावास गांव में आयोजित मेघवाल उत्थान समिति की बैठक। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। चिमनावास गांव में मेघवाल उत्थान समिति की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की एकता, जागरूकता और कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अशोक मेघवाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना, अंधविश्वास छोड़ना और एकजुट होकर आगे बढ़ना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के संरक्षक वेदप्रकाश और अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल ने कहा कि समाज में लगातार जागरूकता बढ़ रही है जो एक सकारात्मक संकेत है। उपाध्यक्ष देवेंद्र मेघवाल ने कहा कि समाज को अंधविश्वास, रूढ़िवादी सोच और कुरीतियों से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच को अपनाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस बात पर एकमत सहमति जताई कि समाज को एक पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक का सबसे अहम निर्णय यह रहा कि अनुसूचित जाति में मेघवाल शब्द को अपनाने पर सर्वसम्मति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोल ब्लॉक प्रधान भान सिंह खोरी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता लालचंद ने की। बैठक में सूरजभान, सूबेदार मेजर बलबीर सिंह, भूप सिंह ब्लेवा, महेंद्र सिंह, यशपाल, सुजान सिंह, ओमप्रकाश, रामेश्वर दयाल, हरि सिंह, धर्मपाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed