फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Residents of Syed Colony plagued by overflowing sewage and waterlogging for three years.

Rewari News: तीन साल से सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव से परेशान सैयद कॉलोनीवासी

Sat, 12 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Residents of Syed Colony plagued by overflowing sewage and waterlogging for three years.
शनिवार को सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव से परेशान सैयद कॉलोनीवासी
धारूहेड़ा। वार्ड नंबर 17 स्थित सैयद कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में पिछले करीब तीन वर्षों से सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कॉलोनी में रहने वाले लोगों को नारकीय परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जगमोहन, अश्विनी कुमार, अंगूरी देवी, कंचन सहित कॉलोनी के अन्य निवासी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर अब उन्होंने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed