फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   residential nursery alloted for fencing instead of football in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में फुटबॉल की जगह तलवारबाजी की आवासीय नर्सरी अलॉट, एक अप्रैल को होंगे ट्रायल

Mon, 27 Mar 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
residential nursery alloted for fencing instead of football in rewari
शहर का राव तुलाराम स्टेडियम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से रेवाड़ी जिले में फुटबॉल की जगह तलवारबाजी की आवासीय नर्सरी अलॉट की गई है। नर्सरी स्थापित करने से पूर्व खिलाड़ियों के ट्रायल 1 अप्रैल को करनाल में लिए जाएंगे। रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए करनाल जाना होगा। ट्रायल में 15 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जिले में अब तलवारबाजी की बोर्डिंग नर्सरी चलेगी। तलवारबाजी में जिले के राज्य में बेहतर परिणाम को देखते हुए ही विभाग ने यह तोहफा दिया है। फेंसिंग की दूसरी अकादमी करनाल में चलेगी। बता दें कि इससे पहले जिले को फुटबॉल की आवासीय नर्सरी अलॉट हुई थी। खिलाड़ियों के ट्रायल तक भी हो गए थे। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब तलवारबाजी गेम की नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


आवासीय अकादमी खुलने से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कोच राजपाल यादव ने बताया कि आवासीय अकादमी खुलने से फेंसिंग गेम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उनको हर प्रकार के उपकरण मिलेंगे। साथ ही बोर्डिंग नर्सरी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए समय भी ज्यादा मिल सकेगा। साथ ही खिलाड़ियों के रहने-सहने का पूरा खर्च भी सरकार ही वहन करेगी। इससे जिले से इंटरनेशनल खिलाड़ी निकल सकेंगे। नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यह दस्तावेज जरूरी
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मदनपाल के अनुसार अकेडमी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा, आवासीय सुविधा, भोजन की सुविधा, हैल्थ की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी जन्म प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी, रिहायशी प्रमाणपत्र (डोमोसाईल) प्रमाणपत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, खिलाड़ी के शिक्षा संस्था, जिसमें खिलाड़ी पढ़ाई कर रहा है, उसका मूल प्रमाण-पत्र/ विद्ड्राल सर्टिफिकेट की मूल प्रति व फोटोकॉपी आदि दस्तावेज होने जरूरी है।


ट्रायल के लिए जरूरी बातें
चयन व ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेल किट में पहुंचना सुनिश्चित करेेंगे। इसके अलावा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक व प्रतियोगिता तथा राज्य व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से आवासीय छात्रावास में रहना होगा, जिसमें रहने व उनकी खाने व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। चयनित खिलाड़ी को स्थानीय स्कूल में ही शिक्षा लेना अनिवार्य है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में व्यक्तिगत रूप में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed