{"_id":"6a1ec7301dee7896e4018012","slug":"renu-solkhe-inspected-the-childrens-home-and-adoption-agency-rewari-news-c-198-1-rew1001-239498-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेनू सोलखे ने बालगृह और दत्तक ग्रहण अभिकरण का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेनू सोलखे ने बालगृह और दत्तक ग्रहण अभिकरण का किया निरीक्षण
Tue, 02 Jun 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
बाल गृह एवं दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण करतीं डॉ. रेनू सोलखे। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने मंगलवार को बाल देखरेख संस्थान और विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया।
डॉ. रेनू सोलखे ने संस्थान में बच्चों से संवाद किया और भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों से संबंधित रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति एवं पुनर्वास संबंधी कार्यों के अभिलेखों की भी जांच की। डॉ. सोलखे ने स्टाफ को बच्चों के लिए बाल-मैत्रीपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उचित परामर्श प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की अनुपालना और दत्तक प्रकरणों में कानूनी औपचारिकताओं को समयबद्ध पूरा करने पर विशेष बल दिया।