{"_id":"60d0d0548ebc3e331d4ad28d","slug":"remaining-examinations-of-undergraduate-and-postgraduate-from-7-rewari-news-rtk614059541","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक और स्नातकोत्तर की बची हुई परीक्षाएं 7 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक और स्नातकोत्तर की बची हुई परीक्षाएं 7 जुलाई से
विज्ञापन
आईजीयू मीरपुर।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर की ओर से अप्रैल माह में स्थगित की गई परीक्षाओं की नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं सात जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई को समाप्त होंगी।
बता दें कि परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित किए गए समय व परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होंगी। इस बाबत आईजीयू की तरफ से विवि के विभागाध्यक्षों एवं कालेज प्राचार्यों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी ले सकते हैं।
महामारी के चलते रद की गई थी परीक्षाएं
बता दें कि अप्रैल माह में अचानक कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ने के चलते सरकार की तरफ से प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बाद इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की तरफ से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ कोर्सों की एक-दो परीक्षाएं ही बची थीं। अब विश्वविद्यालय की ओर से बची हुई परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक आईजीयू डॉ. सुरेश धनेरवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अप्रैल माह में स्थगित की गई परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी कर दी गई है। कुछ कोर्सों की एक-दो परीक्षाएं बची हुई थीं, जोकि 7 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समय व केंद्र जो पूर्व में निर्धारित किया गया था, वही रहेगा।