फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief...water will reach the canal today, water supply will be regular from June 14

Rewari News: राहत...नहर में आज पहुंचेगा पानी, 14 जून से नियमित होगी जलापूर्ति

Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Relief...water will reach the canal today, water supply will be regular from June 14
पानी के अभाव में सूखी जेएलएन नहर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पेयजल संकट का सामना कर रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। खुबड़ू हेड से पानी छोड़ा गया है जो वीरवार को जवाहर लाल नेहरू नहर में आ जाएगा। इसके बाद वाटर टैंकों को भरा जाएगा। 14 जून से नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
वर्तमान में दो दिन छोड़कर महज 30 से 40 मिनट तक ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इतने कम समय में लोगों की टंकियां भर नहीं पाती है जिससे पेयजल संकट बना रहता है। लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल वाटर टैंकों में करीब 15 से 20% पानी बचा है। वीरवार को नहर में पानी आने के बाद जल संकट से निजात मिलेगी। 14 जून से नियमित जलापूर्ति करने के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू नहर में इस बार कितना पानी आएगा, इसका भी पता नहीं चल सका है। भाखड़ा डैम विवाद के बाद से ही कम पानी छोड़ने से शहर में पानी का शेड्यूल डगमगा गया है। जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी पहुंचने के बाद यह पता चल पाएगा कि कितना क्यूसेक पानी आया है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मांग के मुताबिक पानी मिलने की उम्मीद है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत की वजह से लोग काफी परेशान हैं।

मांग के अनुरूप नहीं मिलता पानी

शहर की आबादी हर साल बढ़ती जा रही है, लेकिन मांग के अनुरूप पानी नहीं मिलता है। शहर की आबादी करीब पौने 3 लाख है। गर्मी में शहर में प्रतिदिन पानी की खपत 20 एमएलडी से बढ़कर 25 एमएलडी हो जाती है। इस मांग को पूरा करने के लिए विभाग ने अभी तक पेयजल आपूर्ति के समय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पानीपत स्थित खुबडू से रेवाड़ी तक जवाहरलाल नेहरू कैनाल के माध्यम से पानी पहुंचता है। इस दौरान नहरी पानी को 18 बार लिफ्ट करना पड़ता है। रेवाड़ी में नहरी पानी की मात्रा करीब 600 क्यूसेक निर्धारित की गई है, लेकिन जिले को महज 300-400 क्यूसेक पानी ही मिल पाता है।

पेयजल आपूर्ति का यह है शेड्यूल

शहर के वाटर वर्क्स प्लांटों की क्षमता को देखते हुए शहर में पानी की मांग पूरी करना आसान नहीं है। कालाका वाटर वर्क्स के पांच टैंकों की क्षमता 950 गैलन पानी स्टोरज की है, जबकि लिसाना के दो वाटर टैंकों की क्षमता 340 गैलन व एक नए वाटर टैंक की पानी स्टोरेज क्षमता 32 करोड़ 640 लाख लीटर है। नहरी पानी का शेड्यूल पहले 16-16 दिन का था। यानी 16 दिन नहर में पानी आता था और 16 दिन नहर बंद रहती थी। अब 3 साल से शेड्यूल 16-24 का हो गया है। अब 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिन बंद रहता है। नए वॉटर टैंक के जमीन के लिए अभी तक तलाश चल रही है।


वर्जन

अगर कोई दिक्कत नहीं हुई तो जवाहर लाल नेहरू नहर में 12 जून को पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद दो दिनों तक टैंकों को भरा जाएगा। 14 जून से नियमित पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे शहरवासियों को सहूलियत होगी।-हेमंत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed