{"_id":"6227a3f6eefc5b4cba59ea89","slug":"relief-no-corona-patient-found-after-three-months-rewari-news-rtk640543572","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : तीन माह बाद नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : तीन माह बाद नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी में तीन महीने बाद मंगलवार को कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। इसके साथ ही सक्रिय केसों की संख्या भी कम हो गई है। कुछ दिन से शहर को छोड़कर गांवों में पॉजिटिव केस मिल रहे थे, लेकिन अब गांव में भी केस न के बराबर मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 24 घंटे के अंदर जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अभी तक 24 हजार 589 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मंगलवार को दो संक्रमितों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या 24 हजार 318 हो गई है। सक्रिय 10 केसों में सिर्फ एक ही संक्रमित अस्पताल में भर्ती है।
अस्पताल में भर्ती संक्रमित को भी सामान्य बेड पर रखा गया है। जिले में अभी तक 261 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। मरने वालों में तीनों संक्रमितों की तीसरी लहर में मौत हुई। तीनों ही कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। जिले में पॉजिटिविटी दर 4.05% और रिकवरी दर 98.90% हो गई है। जबकि कोरोना से मौत की दर 1.06% है। मंगलवार को दिनभर में वैक्सीन की सिर्फ 666 डोज की लग सकी। जिले में अभी तक 14 लाख 97 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है।