फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registry portal upgraded, there will be restrictions on registry in illegal colonies

Rewari News: रजिस्ट्री का पोर्टल हुआ अपग्रेड, अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री पर लगेगा अंकुश

Wed, 24 Jul 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Registry portal upgraded, there will be restrictions on registry in illegal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजस्व विभाग ने रजिस्ट्री और इंतकाल पोर्टल को अपग्रेड करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। सरकार तरफ से रजिस्ट्री के पोर्टल वेब हैलरिस को पहले तुलना में अब अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बना दिया गया है। इससे अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री पर अंकुश लगेगा।
तहसील के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल अपडेट होने से अव्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसके तहत अवैध कॉलोनियों में भूमि की रजिस्ट्री पर अंकुश लगेगा। आपकी प्रापर्टी जिस कॉलोनी में है, उसी कॉलोनी का रकबा जाना जाएगा। इससे अवैध कॉलोनियों में होने वाली रजिस्ट्री पर लगाम भी लगेगी। मार्च से ही पोर्टल में तकनीकी खामी होने की वजह से रजिस्ट्री बीच में अटक रही थी। इस वजह से लगातार पोर्टल को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा था। तहसील एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये पोर्टल मुख्यालय से ही संचालित है। इसमें प्रदेश भर की संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज है। इस पोर्टल को नियमित रखरखाव के लिए अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन


रेवाड़ी तहसील में रोजाना 40 से 50 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर करीब 150 रजिस्ट्री प्रतिदिन होती है जिससे रोजाना राजस्व को करीब 1 करोड़ का लाभ होता है। हालांकि, मौजूदा समय में कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

पोर्टल में तकनीकी खामी लंबे समय से चल रही थी। इसको दुरुस्त करवाने का कार्य लगातार जारी था। यह पूरा कार्य मुख्यालय स्तर से होता है। फिलहाल पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -श्रीभगवान, तहसीलदार, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed