फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registry of land for AIIMS will be done from tomorrow

एम्स के लिए कल से होगी जमीन की रजिस्ट्री

Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Registry of land for AIIMS will be done from tomorrow
कैप्शन नं 01 रेवाड़ी। रजिस्ट्री कार्य शुरू करने के संबंध में अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक क? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। माजरा क्षेत्र में अखिल आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की रजिस्ट्री सोमवार से शुरू होगी। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने भू-स्वामियों से जमीन की रजिस्ट्री कराने को लेकर अधिकारियों और एम्स निर्माण समिति के सदस्यों के साथ शनिवार को कुंड आईटीआई के परिसर में बैठक की। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के दौरान कोई बाधा न हो, इसके हरसंभव तैयारी पहले से ही कर ली जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की जमीन की रजिस्ट्री सोमवार से प्रभावी रूप से शुरू की जाए। इसके लिए राजस्व विभाग सभी तैयारियां कर ले। रजिस्ट्री के समय किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्री प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी हो सके, इसके लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद भी जेनरेटर की व्यवस्था करें। उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि वे कंप्यूटर सिस्टम व इंटरनेट सुविधा का प्रबंध करें। आमजन की सुविधा के लिए पानी के कैम्पर, कुर्सी, मेज की व्यवस्था भी की जाए। संबंधित प्रशासनिक अधिकारी अपनी देखरेख में इस कार्य को पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भूस्वामियों को जमीन की धनराशि का भुगतान बैंक के माध्यम से सीधे उनके खाते में आरटीजीएस की जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed