{"_id":"66f84ecf9020421fff0c6da4","slug":"registration-begins-on-sangam-portal-for-cbse-board-exams-rewari-news-c-198-1-fth1001-209916-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संगम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालयों को 4 अक्तूबर तक छात्रों का विवरण और फीस जमा करानी होगी।
अगर कोई विद्यालय 4 अक्तूबर तक छात्रों का विवरण और फीस नहीं जमा कर पाता है तो प्रति छात्र 2 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) जमा करना होगा। पंजीकरण करवाते समय विद्यार्थियों की सही जानकारी भरवाना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। निर्देश में कहा गया है कि दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए मुख्य परीक्षाओं को लेकर एलओसी जमा होने के बाद कोई विषय सुधार नहीं किया जाएगा। एलओसी जमा करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अपना डाटा जांचना जरूरी है।
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा फार्म भरना होगा और परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण को संशोधित करने और लिस्ट आफ केंडिडेट (एलओसी) जमा करने की जिम्मेदारी विद्यालयों की है। वहीं, बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
अभिभावकों को इन बिंदुओं पर देना होगा ध्यान
बोर्ड ने कहा है कि पंजीकरण और एलओसी के लिए जानकारी पर सहमति देते समय सावधान रहें। पंजीकरण और एलओसी के लिए विद्यार्थियों का डेटा सही भरें। सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही हो और उनके पूरे नाम में लिखा हो। कोई भी संक्षिप्त नाम इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यदि आपका बच्चा भविष्य में विदेश जाने की योजना बना रहा है तो सरनेम बहुत जरूरी है, क्योंकि कई देशों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट में सरनेम दर्ज करना जरूरी होता है। जन्मतिथि दोबारा चेक करें और किसी भी मौजूदा पासपोर्ट से उसका सत्यापन करने पर विचार करें।
वर्जन
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो चुका है जो 4 अक्तूबर तक चलेगा। विद्यार्थी को यह ध्यान देना जरूरी है कि वह फार्म में जानकारी सही भरें। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो विद्यार्थी व अभिभावक विद्यालय स्तर पर मदद ले सकते हैं। - विक्रम, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।