फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registration and awareness program of foundation program completed, level-1 exam will be held on 24th

Rewari News: बुनियाद कार्यक्रम का पंजीकरण और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, 24 को होगी लेवल-1 की परीक्षा

Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Registration and awareness program of foundation program completed, level-1 exam will be held on 24th
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद कार्यक्रम को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हो गया है। अब विभाग 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा की तैयारियों में जुट चुका है। बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

विकल्प संस्थान की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। वहीं, शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट भी देता है, ताकि वे ऑनलाइन कोचिंग ले पाएं। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन


8वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी देंगे परीक्षा
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 8वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने 7वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना वैकल्पिक रहेगा। बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं पांच मिशन बुनियाद केंद्र
जिले में पांच बुनियाद केंद्र हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल शामिल हैं।


बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
प्रथम चरण की परीक्षा 24 दिसंबर
परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा 28 जनवरी 2025
परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी 2025
तृतीय चरण की परीक्षा 11 फरवरी 2025
परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2025
काउंसलिंग 25 मार्च 2025
नया बैच प्रारंभ 7 अप्रैल 2025
--------
मिशन बुनियाद कार्यक्रम के लिए खंडस्तरीय परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी। 8वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। उसके बाद 20 जनवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed