फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Reflex on ambulances dumper, driver killed

एंबुलेंस पर पलटा डंपर, चालक की मौत

Sat, 18 Oct 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर शुक्रवार को तेज गति से दौड़ रहा एक डंपर गांव जोनियावास के निकट एंबूलेंस पर पलट गया जिससे एंबूलेंस चालक की मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। डंपर के सड़क पर पलटने से दिल्ली मार्ग पर करीब आधा घंटा मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने हाईवे से दोनों वाहनाें को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।

विज्ञापन



थाना धारूहेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई देशराज ने बताया कि गांव मसानी निवासी लखन और मांढै़या निवासी वेदप्रकाश एक्स सर्विस पॉलिक्लिनिक अस्पताल की एंबूलेंस से गुड़गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहा पत्थराें से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर एंबूलेंस के ऊपर पलट गया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा एंबूलेंस में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने घायलों को बावल स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया जहां पर वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed