फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Red Cross pledge given to volunteers

Rewari News: स्वयंसेवकों को बताई रेडक्रॉस की प्रतिज्ञा

Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Red Cross pledge given to volunteers
फोटो: 27रेवाड़ी। रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में उप​स्थित मुख्याति​​थि व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को रेडक्रॉस की प्रतिज्ञा के बारे में बताया गया।

गायत्री परिवार के सदस्यों अजीत देशवाल, चांद सिंह व शकुंतला ने गायत्री मंत्र की ऐतिहासिकता और प्रासंगिकता बताई। हरियाणा स्टेट इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्य एवं महता को रेखांकित किया और रेड क्रॉस को मानव संवेदनाओं का सच्चा साथी बताया। इसी क्रम में रेडक्रॉस संयोजक डॉक्टर सुनीता यादव ने यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में महाविद्यालय द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों और उपलब्धियाें पर प्रकाश डाला और और रेड क्रॉस को मानवीय गरिमा एवं एवं संवेदना के लिए एक उपयुक्त मंच बताया। इस अवसर पर रेड क्रॉस की स्वयं सेविकाओं ने नशा मुक्ति संबंधी एक नाटक की भी प्रस्तुति दी और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए आह्वान किया। यूथ रेड क्रॉस के प्रशिक्षक ओमप्रकाश गांधी ने रेड क्रॉस की प्रतिज्ञा व निर्देशों के बारे में शिविर में भाग ले रहे यूथ रेड क्रॉस के विभिन्न स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। इसी क्रम में रेवाड़ी रेडक्रॉस सोसायटी सचिव महेश गुप्ता ने सोसायटी द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों से प्रतिभागी रेड क्रॉस के प्रतिभागी स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं को अवगत कराया। यूथ रेड क्रॉस के इस प्रशिक्षण शिविर में रेवाड़ी जिले के 10 महाविद्यालयों से 96 स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाएं भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर सतेंद्र यादव, डॉ. नरेश, नरेंद्र यशपाल और महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के विभिन्न सदस्य और छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed