फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Recruitment will be done on the basis of merit, work will be done with transparency

मेरिट के आधार पर होंगी भर्तियां, पारदर्शिता से होगा कार्य

Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on the basis of merit, work will be done with transparency
मुख्यमंत्री का बड़ी माला से स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
पिछली सरकारों के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि युवाओं के हितों की अनदेखी होती रही। पिछली सरकारों की अनेक भर्तियों को लेकर कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है और अनेक भर्ती रद्द भी हुई। उन्होंने मंच से कहा कि हमारी सरकार के दौरान हुई एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है। जब भी पेपर लीक की शिकायत मिली को परीक्षा को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यह बात बावल में हरियाणा प्रगति रैली में कही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियाजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भर्ती की पवित्रता को भंग करने वाले 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाल में एचपीएससी में नियुक्त एक एचसीएस अधिकारी को भी हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि मेरिट पर भर्ती को लेकर हमारा विजन क्लियर है। गड़बड़ी करने वालों के लिए जाल बिछा दिया गया है जो भी फंसेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सात वर्षों में करीब 7 हजार करोड़ हुए खर्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में करीब 2250 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए है। वहीं इस अवधि के दौरान रेवाड़ी जिला में विकास परियोजनाओं पर करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वर्तमान सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच पर काम किया है। उन्होंने रैली में रखी मांगों को लेकर कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अध्ययन कराने के साथ ही सभी संभव मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जल्द होगा एम्स का निर्माण
मुख्यमंत्री द्वारा 6 वर्ष पहले की गई एम्स के निर्माण को लेकर कहा कि मनेठी ने एम्स का निर्माण जल्द होगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए जा रहे है। हर किसी को शिक्षा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर 20 किलोमीटर पर एक शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने सड़क योजनाओं को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का भी जिक्र किया। बावल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से धारूहेड़ा में राजस्थान से आ रहे दूषित पानी को लेकर उठाए गई समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी से आने वाला दूषित की समस्या का समाधान जल्द होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान सरकार को प्लांट बनाने के लिए पैसे दे दिए गए है जिससे दूषित पानी प्लांट से साफ होकर नाले में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed