फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Record of minimum temperature broken this season, mercury reached 6 degrees Celsius

Rewari News: इस सीजन न्यूनतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड, 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sun, 08 Dec 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Record of minimum temperature broken this season, mercury reached 6 degrees Celsius
दिन के समय साफ आसमान।
रेवाड़ी। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट गया। जबकि शनिवार को ही 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तब भी न्यूनतम तापमान का इस सीजन का रिकॉर्ड टूटा था। अब 0.5 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट के बाद रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं, अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को पूरे दिन धूप तो निकली मगर साथ में ठंडी हवाएं भी चलती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल आने वाले दिनों में ओर ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से पहले पखवाड़े में पूरे इलाके में उत्तरी बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ने के आसार हैं। दूसरे पखवाड़े में जेट धाराएं दक्षिणायन होने से पश्चिमी विक्षोभ भी दक्षिणायन होने से मजबूत होकर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश से पूरे इलाके में ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कही ये बात:

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पहले पखवाड़े में बारिश की गतिविधियों की कोई संभावना नहीं बन रही है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस माह के अंत तक कुल 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसमें दूसरे पखवाड़े वाले दो पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी की वजह से बारिश की गतिविधियों की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर पहुंचा 146
तीन दिनों बाद प्रदूषण के स्तर में रविवार को इजाफा देखने को मिला। रविवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 146 के आसपास दर्ज किया गया। इससे पहले तीन दिनों तक न्यूनतम प्रदूषण का स्तर 100 के नीचे ही था। मौजूदा समय में ग्रैप चार की पाबंदियों को हटा दिया गया है। निर्माण कार्य फिर से शुरू हो चुके हैं। अभी ग्रैप दो की पाबंदी लागू है।

पिछले दिनों का तापमान:

दिन, अधिकतम, न्यूनतम
08 दिसंबर 23.5::6.0
07 दिसंबर 24.5::6.5
06 दिसंबर 25.0::8.5
05 दिसंबर 24.0::8.0
04 दिसंबर 26.0::11.5
03 दिसंबर 26.5::9.4
02 दिसंबर 25.0::10.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed