{"_id":"60d0d10c8ebc3ecbfb22898e","slug":"record-25470-people-got-vaccinated-in-a-day-rewari-news-rtk6140599173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एक दिन में रिकॉर्ड 25470 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में एक दिन में रिकॉर्ड 25470 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
टीकाकरण शिविर का शुभारंभ करते हुए डीसी यशेंद्र सिंह व डॉ. बीके राजौरा।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। योग दिवस पर सोमवार को जिले में रिकॉर्ड 25470 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें सबसे ज्यादा 22535 लोग 18 से ज्यादा उम्र श्रेणी के रहे। बता दें कि बीते डेढ़ में 18 से अधिक श्रेणी के पांच लाख लोगों में से महज 60 हजार को लोगों की लंबी वेटिंग के बाद टीके लग पाए थे। लेकिन मेगा शिविर के दौरान 88 स्थानों पर बिना पंजीकरण कराए मिली छूट से युवाओं की पूरा दिन भीड़ लगी रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 हजार डोज का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। कसौला पीएचसी में जहां सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शिविर का शुभारंभ किया। वहीं शहर के जैन स्कूल में डीसी यशेंद्र सिंह व एनएचएम के डायरेक्टर डॉ. बीके राजौरा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सोमवार को 18 से अधिक के अलावा 45 प्लस में 1907, 60 आयु वर्ग में 527 सहित कुल 24971 लोगों ने पहली डोज ली, वहीं 499 लोगों ने दूसरी डोल ली गई। जिला में अब तक 9783 स्वास्थ्यकर्मी, 10805 फ्रंटलाइन वर्कर, 18 प्लस में 89706, 45 आयु वर्ग में 88036, 60 प्लस में 95064 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला में अब तक कुल 293394 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
-जनसेवा के लिए जैन समाज का योगदान अभूतपूर्व : डीसी
जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में जैन समाज का योगदान अभूतपूर्व हैं। शिक्षा का प्रसार हो या कोविड-19 के दौरान चलने वाली सेवाएं जैन समाज की पहल को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वह जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित वैक्सीन उत्सव के मौके पर आगंतुकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 500 लोगों को टीके लगाए गए। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बीके राजौरा ने भी जिले में वैक्सीन के लिए किए गए प्रबंधों पर स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। इस दौरान सिविल सर्जन कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
अशोक कुमार, कैंप प्रभारी डा. अनुज की टीम ने संतोष जैन आडिटोरियम में भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वैक्सीनेशन कैप का शुभारंभ किया। प्रबंध समिति के प्रधान पीके जैन, सचिव अमित जैन, शासकीय निकाय सदस्य आदेश जैन, सीमा जैन व मोहित जैन के अतिरिक्त प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, मुख्य अध्यापिका विजय गुप्ता, अंकुर
प्रभारी रेणिका जैन आदि भी मौजूद रहे।
-कोसली रामरतन धर्मशाला में हुआ टीकाकरण
कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय
योग दिवस पर कोसली स्टेशन स्थित लाला रामरतन धर्मशाला में सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसडीएम होशियार सिंह के साथ इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने वैक्सीनेशन प्रभारी डा. मोनिका राव से टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी ली। नाहड़ पीएचसी के तहत लगाए गए कैंपों में इस दौरान 18 से 44 आयु वर्ग और 45 से अधिक आयु वर्गों के 807 नागरिकों को टीके की डोज दी गई।
-शहर के भजन का बाग मोहल्ला में लगी डोज
समाजसेवी उमेश भारद्वाज उर्फ लाला भाई की देखरेख में सोमवार को मोहल्ला भजन का बाग़ में कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिए वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया। इस वैक्सीन आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजसेवी उमेश भारद्वाज पिछले कुछ दिनों से लगातार डोर टू डोर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसआयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी संजय शर्मा, प्रिन्स गेरा, मिक्की अग्रवाल, शालिन्द्र अग्रवाल, मास्टर दिनेश शर्मा, निखिल भारद्वाज, मोहित, राजेश गुर्जर, मास्टर रूपराम शर्मा, टीटू गुर्जर इत्यादि ने सहयोग दिया।